ठेकेदार समर्थकों व ग्रामीणों में भिड़ंत

Updated at : 04 Jun 2017 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
ठेकेदार समर्थकों व ग्रामीणों में भिड़ंत

प्रदूषण पर रोक लगाने को लेकर न्यू पोचरा साइडिंग बना रणक्षेत्र ग्रामीणों ने 10 बाइक व दो जेसीबी मशीन को किया क्षतिग्रस्त काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने माहौल को शांत कराया बरकाकाना : बरकाकाना रेलवे स्टेशन के ओल्ड सिंक लाइन स्थित न्यू पोचरा साइडिंग पर शनिवार को रैक ठेकेदार के समर्थकों व पोचरा, बुजुर्ग […]

विज्ञापन

प्रदूषण पर रोक लगाने को लेकर न्यू पोचरा साइडिंग बना रणक्षेत्र

ग्रामीणों ने 10 बाइक व दो जेसीबी मशीन को किया क्षतिग्रस्त
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने माहौल को शांत कराया
बरकाकाना : बरकाकाना रेलवे स्टेशन के ओल्ड सिंक लाइन स्थित न्यू पोचरा साइडिंग पर शनिवार को रैक ठेकेदार के समर्थकों व पोचरा, बुजुर्ग जमीरा, तेलियातू गांव के ग्रामीणों के बीच झड़प हुई. ग्रामीण पोचरा, बुजुर्ग, जमीरा व तेलियातू गांव के लोग साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण पर रोक लगाने आैर रोजगार की मांग कर रहे थे. शनिवार को साइडिंग पर जैसे ही आयरन ओर लदा रैक पहुंचा, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पारंपरिक हथियार के साथ जुट गये. ग्रामीणों को आता देख रैक अनलोडिंग का काम कर रहे कर्मी भाग गये. इस दौरान ग्रामीणों व ठेकेदार समर्थक छोटकाकाना के लोगों के बीच झड़प हो गयी.
सूचना पर पहुंचे डीएसपी वीरेंद्र चौधरी, थाना प्रभारी मुन्ना सिंह, आरपीएफ निरीक्षक विजय शंकर ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की. इस दौरान ठेकेदार के समर्थक दो जेसीबी मशीन लेकर साइडिंग की ओर बढ़ने लगे. इसके बाद मामला और बिगड़ गया. दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गयी. साइडिंग रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. ग्रामीणों को भारी पड़ता देख ठेकेदार समर्थकों को वहां भी भागना पड़ा. इस दौरान ठेकेदार के समर्थकों ने हवा में पांच गोलियां भी चलायी.
इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया. ग्रामीणों ने मिलिट्री साइडिंग के पास खड़ी 10 बाइक व दो जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ की. ग्रामीणों से बचने के लिए एक कमरे में बैठे ठेकेदार के पुत्र रंजीत यादव सहित सुखदेव यादव, राजेंद्र यादव, गोपाल यादव, चमन यादव भी भीड़ के हत्थे चढ़ गये. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी को भीड़ से मुक्त कराया. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है. मौके पर पतरातू सर्किल के सभी थानों से पुलिस को बुलाया गया था. मौके पर एसडीओ अंनत कुमार, सीओ अजय तिर्की समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.
सूचना पर पहुंचे एसपी
घटना की सूचना पर रामगढ़ एसपी कौशल किशोर भी साइडिंग पहुंचे. डीएसपी से मामले की जानकारी ली. आरपीएफ निरीक्षक को रेल अधिकारियों से बात कर रैक को अन्यत्र खाली कराने का निर्देश दिया. गोली चलाने के मामले की जांच का आदेश दिया. एसपी ने ग्रामीणों के समझा-बुझा कर साइडिंग क्षेत्र से सभी को हटाया. ग्रामीणों ने ठेकेदार रमेश प्रसाद यादव सहित उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की. गिरफ्तारी नहीं होने व मांगों पर पहल नहीं होने तक साइडिंग में रैक नहीं लगाने की मांग की. डीएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया.
क्या है विवाद का कारण
पेचरा न्यू साइडिंग बनने के बाद से पोचरा गांव के ग्रामीण गांव के समीप साइडिंग खोले जाने का विरोध कर रहे हैं. साइडिंग से होनेवाले प्रदूषण से ग्रामीण परेशान हैं. इससे निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लेकर सरकार तक गुहार लगायी है. मामले पर हाइ कोर्ट में रिट भी दायर किया है.
30 मई को बरकाकाना ओपी में जिला प्रशासन की उपस्थिति में रैक ठेकेदार व ग्रामीण प्रतिनिधियों के बीच वार्ता करायी गयी थी, लेकिन मुद्दों पर सहमति नहीं बनी. इस वार्ता के समय ग्रामीण व ठेकेदार समर्थक आमने-सामने हैं. वार्ता के दौरान भी ग्रामीणों व ठेकेदार समर्थकों में बहस हुई थी. तब पुलिस ने मामले को संभाल लिया था. इस समय से ही दोनों पक्षों में टकराव की संभावना बनी हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola