रामगढ़ की डीएफओ प्रेरणा दीक्षित को यूपीएससी में 57वां स्थान

Updated at : 01 Jun 2017 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ की डीएफओ प्रेरणा दीक्षित को यूपीएससी में 57वां स्थान

रामगढ़ : वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) रामगढ़ के पद पर कार्यरत प्रेरणा दीक्षित ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. उन्हें परीक्षा में 57वां रैंक मिला है. प्रेरणा दीक्षित ने रामगढ़ के वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद पर दो फरवरी को पदभार ग्रहण किया था. अब वे भारतीय प्रशासनिक सेवा की पदाधिकारी बनेंगी. […]

विज्ञापन
रामगढ़ : वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) रामगढ़ के पद पर कार्यरत प्रेरणा दीक्षित ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. उन्हें परीक्षा में 57वां रैंक मिला है.
प्रेरणा दीक्षित ने रामगढ़ के वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद पर दो फरवरी को पदभार ग्रहण किया था. अब वे भारतीय प्रशासनिक सेवा की पदाधिकारी बनेंगी. इस संबंध मे पूछे जाने पर प्रेरणा दीक्षित ने बताया कि उन्हें यूपीएससी की परीक्षा में 57वां रैंक मिला है.
उन्होंने कहा कि वे रामगढ़ में वन विभाग के माध्यम से काफी कुछ करना चाहती थी. उन्होंने कई कार्य किया है. यूपीएससी परीक्षा की तैयारी व अन्य कारणों से ज्यादा कुछ नहीं कर पायी. प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें फिर से झारखंड की सेवा करने का मौका मिलेगा. इस बार वे उपायुक्त के रूप में वे झारखंड व रामगढ़ की सेवा कर पायेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola