प्लांट लगाने का स्वागत किया
Updated at : 01 Jun 2017 10:21 AM (IST)
विज्ञापन

पतरातू : पतरातू सुपर ताप विद्युत परियोजना के लिए पर्यावरण स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन पतरातू स्थित एसएस उवि में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता सह डीआरडीए निदेशक ज्योत्सना सिंह, एसडीओ अनंत कुमार, राज्य प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी अशोक कुमार यादव, हजारीबाग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चंदन कुमार […]
विज्ञापन
पतरातू : पतरातू सुपर ताप विद्युत परियोजना के लिए पर्यावरण स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन पतरातू स्थित एसएस उवि में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता सह डीआरडीए निदेशक ज्योत्सना सिंह, एसडीओ अनंत कुमार, राज्य प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी अशोक कुमार यादव, हजारीबाग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चंदन कुमार यादव, डीएसपी वीरेंद्र कुमार चौधरी, पीवीयूएनएल के जीएम वासुकीनाथ झा उपस्थित थे.
पतरातू में पहले चरण में 800 x 3 मेगावाट क्षमता के सुपर थर्मल पावर परियोजना की जानकारी दी गयी.परियोजना में प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था के संबंध में भी लोगों को बताया गया. जानकारी देने के बाद अपर समाहर्ता द्वारा लोगों से प्रदूषण संबंधित बिंदुओं पर विचार भी मांगी गयी. इसके बाद जन प्रतिनिधियों व आम लोगों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया. सामान्यत: सभी ने पतरातू में प्लांट लगने का स्वागत किया.
प्लांट लगने के पूर्व विस्थापितों व यहां वर्षों से रहनेवाले लोगों की समस्याओं के समाधान की बात कही गयी. साथ ही पर्यावरण से संबंधित मानकों को पूरा करने की बात कही गयी. कुछ लोगों द्वारा बावनधारा खटाल हटाने का मामला भी उठाया गया.
परियोजना से किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा
पीवीयूएनएल के अधिकारियों ने कहा कि इस परियोजना से किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलेगा. नयी तकनीक में कोयला व पानी की खपत कम होगी. नलकारी नदी में एक बूंद भी राख नहीं जायेगी. परियोजना के 10 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, चिकित्सा आदि कल्याणकारी योजनाओं पर सीएसआर के तहत कार्य किया जायेगा.
पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्षारोपण किया जायेगा. जल संरक्षण के लिए बंद चक्र शीतलन जल प्रणाली, एयर कूल्ड कंडेंसर व दूषित जल के उपचार व पुन: उपयोग को अपनाया जायेगा. राख का निपटान शुष्क रूप से किया जायेगा. इसमें पानी का उपयोग नहीं किया जायेगा, जिससे जल प्रदूषण में कोई समस्या नहीं होगी.
कार्यक्रम में कौन-कौन उपस्थित थे
कार्यक्रम में बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, सीओ अजय कुमार तिर्की, पीवीयूएनएल के एसके दुबे, रोहित पाल, पीके विश्वास, देवाशीष, राहुल गौतम, विजय मंजुल समेत जिप अर्चना देवी, डॉली देवी, मुखिया निधि सिंह, सुमन देवी, गुंजरी देवी, वीरेंद्र झा, राहुल रंजन, वीरमोहन मुंडा, शिवधन गंझू, राजू कुमार, पंचम मुंडा, पंसस गिरजेश कुमार, पार्वती देवी, सुषमा देवी, कांग्रेस के जयप्रकाश सिंह, संतोष साहू, सुजीत पटेल, भाजपा के विनोद कुमार, राजाराम प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह, मनोज पाठक, विस्थापित नेता भुनेश्वर महतो, कौलेश्वर महतो, आदित्य नारायण प्रसाद, राजाराम प्रसाद, संजय कुमार, प्रदीप महतो, भीम ठाकुर, अलीम अंसारी, मुमताज अंसारी, मो कलाम, सूरज कुमार, यशवंत सागर, वारिस खान, बालेश्वर राय, गोपाल महतो, शैलेंद्र सिंह, विगन महली, सागर प्रसाद, मनोज कुमार, सहदेव मुंडा, अरूण कुमार, मुनेश्वर मोदी, आरके चौधरी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




