आस्था का पर्व है मंडा

Updated at : 30 May 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
आस्था का पर्व है मंडा

गिद्दी(हजारीबाग) : होसिर व कुरकुट्टा गांव में मंडा धूमधाम से मनाया गया. लोटन सेवा के बाद पुजारी ने श्रद्धालुओं को शिव मंदिर में पूजा- अर्चना करायी. इसका उदघाटन होसिर में विधायक की पत्नी सह झामुमो महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय सदस्य ललिता देवी ने किया. मौके पर ललिता देवी ने कहा कि मंडा आस्था का पर्व […]

विज्ञापन
गिद्दी(हजारीबाग) : होसिर व कुरकुट्टा गांव में मंडा धूमधाम से मनाया गया. लोटन सेवा के बाद पुजारी ने श्रद्धालुओं को शिव मंदिर में पूजा- अर्चना करायी. इसका उदघाटन होसिर में विधायक की पत्नी सह झामुमो महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय सदस्य ललिता देवी ने किया. मौके पर ललिता देवी ने कहा कि मंडा आस्था का पर्व है. होसिर में मंडा पर्व पिछले कई दशक से होता आ रहा है. लोगों में पर्व के प्रति गहरी आस्था है.
रामगढ़ जिले के पाली व सोसो के छऊ नृत्य कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किये. स्थानीय नदी में स्नान कर सैकड़ों महिला श्रद्धालु कलश में जल भर कर मंदिर पहुंची. पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने अंगारे पर नंगे पांव चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया. होसिर में मंडा पूजा को सफल बनाने में मुखिया प्रमोद कुमार महतो, सेवालाल महतो, नागेश्वर पटेल, ईश्वर तुरी, सुरेश राम, श्रीनाथ महतो, दौलत महतो, सुरेश तुरी, नरेश तुरी, कृपाशरण, महेंद्र मुंडा, दिलीप, वासुदेव, बालेश्वर, विजय तुरी व कुरकुट्टा में अमरनाथ बेदिया, रवींद्र बेदिया, किशोर बेदिया, उमेश बेदिया, दिनेश बेदिया, महावीर बेदिया, भुनेश बेदिया, एतवा, देवानंद, भागीरथ, युगेश, धनेश्वर, लालदेव, पवन, सत्यम, बिरसा, रंजीत, जीतू का योगदान रहा. मौके पर होसिर में पूर्व जिप सदस्य सरस्वती देवी, जिप सदस्य लखनलाल महतो, कुमेश्वर महतो, पंसस दशमी देवी, पतिलाल मांझी, प्रीतलाल महतो, लोबिंद करमाली, संजय राम, गणेश चौधरी व कुरकुट्टा में पूर्व मुखिया दासो मरांडी, रैलीगढ़ा पूर्वी पंचायत के मुखिया नरेश बेदिया, छक्कन बेदिया, उदय महतो, संजय महतो, वार्ड सदस्य रीमा देवी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola