चंपारण सत्याग्रह से मिली आजादी

Updated at : 21 May 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
चंपारण सत्याग्रह से मिली आजादी

चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह का आयोजन, कुलपति ने कहा रामगढ़ : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह का आयोजन शुक्रवार को रामगढ़ महाविद्यालय में किया गया. मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गुरदीप सिंह थे. समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीके वर्मा ने की. डॉ गुरदीप सिंह ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह सही […]

विज्ञापन
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह का आयोजन, कुलपति ने कहा
रामगढ़ : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह का आयोजन शुक्रवार को रामगढ़ महाविद्यालय में किया गया. मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गुरदीप सिंह थे. समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीके वर्मा ने की. डॉ गुरदीप सिंह ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह सही अर्थों में भारत की आजादी के लिए मील का पत्थर साबित हुआ. दुनिया ने पहली बार देखा कि अहिंसात्मक सत्याग्रह से भी अपनी मांगों को पूरा कराया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि चंपारण सत्याग्रह ने ही महात्मा गांधी को विश्व में पहली बार पहचान दी थी. डॉ सिंह ने कहा कि बिहार आकर गरीब किसानों की लड़ाई लड़ कर महात्मा गांधी अमर हो गये. समारोह को सर्वधर्म समन्वय परिषद के संयोजक बलराम सिंह, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विकास कुमार, सेंट्रल विश्वविद्यालय, रांची के डिप्टी रजिस्टार हरीश मोहन, चंपारण मित्र मंडली रांची के विनय चतुर्वेदी, डॉ बीएन ओहदार व डॉ लियो ए सिंह ने भी संबोधित किया. समारोह में स्वागत भाषण डॉ बीएस सिद्धू ने दिया. समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जला कर किया.
मंच संचालन डॉ शारदा प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन जगजीत सिंह सोनी ने किया. मौके पर बसंत हेतमसरिया, कमल बगड़िया, डॉ रजनी गुप्ता, प्रो डीपी यादव मौजूद थे.
निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम जुबिली कॉलेज भुरकुंडा के रामजी सिंह, द्वितीय पुरस्कार जेएम कॉलेज भुरकुंडा के यशवंत कुमार यादव, तृतीय पुरस्कार कस्तूरबा महिला इंटर कॉलेज की मनोरमा कुमारी तथा सांत्वना पुरस्कार रामगढ़ महाविद्यालय के विकास कुमार को प्रदान किया गया. मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola