12 मां को किया गया सम्मानित

Updated at : 18 May 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
12 मां को किया गया सम्मानित

डॉ अशोक बेरलिया की मां को विशेष तौर पर किया गया सम्मानित. रामगढ़ : गांधी चौक स्थित रोटरी हॉल में रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वावधान में बुधवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया. मदर्स डे समारोह के मुख्य अतिथि स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर संजीव सोनी व विशिष्ट अतिथि भारती सोनी थे. समारोह में रोटरी […]

विज्ञापन
डॉ अशोक बेरलिया की मां को विशेष तौर पर किया गया सम्मानित.
रामगढ़ : गांधी चौक स्थित रोटरी हॉल में रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वावधान में बुधवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया. मदर्स डे समारोह के मुख्य अतिथि स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर संजीव सोनी व विशिष्ट अतिथि भारती सोनी थे.
समारोह में रोटरी क्लब के सदस्यों की 12 मां को सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने की. संचालन रेणु सिंह ने किया. मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजीव सोनी ने इस आयोजन के लिए रोटरी क्लब की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि उनकी मां अभी मौजूद हैं, लेकिन आज मुझे एक साथ 12 मां का आशीर्वाद मिला. उन्होंने कहा कि मां भगवान की दूसरी रूप होती हैं.
उन्होंने लोगों से बुजुर्गों की उचित देखभाल करने की अपील की. भारती सोनी ने कहा कि मां की विशेष रूप से सेवा करनी चाहिए. रोटरी सदस्य डॉ अशोक बेरिलया की मां को सबसे अधिक उम्रवाली मां होने के कारण विशेष रूप से सम्मानित किया गया. साथ ही रोटरी सदस्य राहुल जैन की माता को सबसे कम उम्र की माता घोषित किया गया.
मुख्य अतिथि को क्लब की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. समारोह में सुरेश बौंदिया, डॉ एके बेरलिया, प्रदीप कुमार सिंह, संजीव सिंह संजू, संजय अग्रवाल, जितेंद्र सिंह पवार, सुरेश पी अग्रवाल, सुरेश बगड़िया, अरुण कुमार राय, कमलेश सिंह, नरेंद्र सिंह चमन, मंजीत सिंह भुसरी, अमरेश गणक, डॉ रजनी गुप्ता, डा कांता सोबती, चंदा बगड़ियार, रमेश अग्रवाल मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola