बच्चा चोरी के संदेह में पिटाई
Updated at : 11 May 2017 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस कर रही है महिलाअों से पूछताछ गोला : गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता गांव के समीप बुधवार को बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस दोनों महिलाओं को पकड़ कर थाना ले आयी. पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की. महिलाओं ने पुलिस को […]
विज्ञापन
पुलिस कर रही है महिलाअों से पूछताछ
गोला : गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता गांव के समीप बुधवार को बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने दो महिलाओं की पिटाई कर दी. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस दोनों महिलाओं को पकड़ कर थाना ले आयी.
पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की. महिलाओं ने पुलिस को बताया कि हमलोग पश्चिम बंगाल के तुलीन की रहनेवाली हैं. भीख मांग कर जीविकोपार्जन करती हैं. गांव पहुंचने पर लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए इनके साथ मारपीट की. बच्चा चोरी की बात पर क्षेत्र के लोगों में दहशत है. समाचार लिखे जाने तक महिलाओं को थाना में ही रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




