रजरप्पा प्रोजेक्ट वाशरी कांटा घर में आग लगी

Updated at : 10 May 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
रजरप्पा प्रोजेक्ट वाशरी कांटा घर में आग लगी

लेखा-जोखा का साक्ष्य भी जल कर राख हो गया कई कामगार बाल-बाल बच गये रजरप्पा : सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट वाशरी स्थित कांटा घर में आग लगने से काफी परेशानी हुई. कांटा घर में हजारों टन कोयले का वजन भी किया गया था. इसके लेखा-जोखा का साक्ष्य भी जल कर राख हो गया. इस घटना से […]

विज्ञापन
लेखा-जोखा का साक्ष्य भी जल कर राख हो गया
कई कामगार बाल-बाल बच गये
रजरप्पा : सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट वाशरी स्थित कांटा घर में आग लगने से काफी परेशानी हुई. कांटा घर में हजारों टन कोयले का वजन भी किया गया था. इसके लेखा-जोखा का साक्ष्य भी जल कर राख हो गया. इस घटना से तीन-चार कामगार भी बाल – बाल बच गये.
अगर कांटा घर के अंदर कोई कामगार, कर्मचारी रहता, तो बड़ी घटना हो सकती थी. आग लगने की घटना के बाद कांटा घर में वाहनों का वजन होना बंद हो गया है. प्रबंधन आग लगने की घटना की जांच की जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे तेज आंधी -तूफान व बारिश के साथ वज्रपात की घटना हुई. वाशरी स्थित कांटा घर में आग लग गयी. यहां पर कई कंप्यूटर, कीमती कागजात, एसी सहित कई सामग्री जल कर राख हो गयी. कामगारों का कहना है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी किये जाने के कारण यह घटना हुई. एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना से लगभग पांच लाख रुपये क्षति का अनुमान है. पिछले माह यहां एक हॉलपेक में भी आग लग गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola