रजरप्पा मंदिर में गला रेत आत्महत्या मामला : दो दिन पहले पत्नी को बिना बताये घर से निकला था, मिली मौत की खबर
Updated at : 01 Feb 2017 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में पहली बार किसी व्यक्ति द्वारा गला रेत कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना के बाद लोग हतप्रभ हैं. संजय नट बिहार बक्सर जिला के बलिहार का रहनेवाला था. संजय की पत्नी के अनुसार, संजय ओड़िशा में सीआरपीएफ के पद पर तैनात था. वह बिना बताये […]
विज्ञापन
रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में पहली बार किसी व्यक्ति द्वारा गला रेत कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना के बाद लोग हतप्रभ हैं. संजय नट बिहार बक्सर जिला के बलिहार का रहनेवाला था. संजय की पत्नी के अनुसार, संजय ओड़िशा में सीआरपीएफ के पद पर तैनात था. वह बिना बताये घर से निकला था. परिवार आैर पत्नी के साथ उसका कोई विवाद भी नहीं था.
रविवार सुबह संजय की पत्नी नाश्ता बना कर पति का इंतजार कर रही थी, लेकिन वह नाश्ता करने के लिए नहीं आया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजय सोमवार शाम रजरप्पा मंदिर में संध्या आरती में शामिल हुआ था. इसके बाद मंगलवार सुबह उसने पूजा- अर्चना कर अपना गला रेत लिया. लोगों का कहना था कि अगर उसकी मानसिक स्थिति खराब होती, तो वह यहां तक कैसे आता. दूसरी बात आत्महत्या ही करना था, तो वह कहीं भी कर सकता था. उसने रजरप्पा मंदिर में ही जान देने के लिए क्यों चुना. हालांकि उसकी मानसिक स्थिति ठीक थी या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस इस घटना को आत्महत्या का ही रूप मान रही है. मरने से पहले उसने कागज पर घर का मोबाइल नंबर लिख कर पॉकेट में रखा था. इसमें 9472498182, 9430263294 एवं एक आठ डिजीट 87571022 अंकित है. इस नंबर से ही उसके घर की जानकारी मिली. रजरप्पा थाना के चंद्रमा सिंह व अमरेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी एसडीओ महावीर प्रसाद, बीडीओ नूतन कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे.
मंदिर प्रक्षेत्र में होती है शराब की अवैध बिक्री जारी : रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जारी है. यहां कई जगह शराब धड़ल्ले से बिक रही है. बिहार में शराबबंदी के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और शराब पीकर मंदिर में हुड़दंग भी मचाते हैं.
रजरप्पा में पूर्व में भी कई बड़ी घटना हो चुकी है : इस तहर की घटना रजरप्पा में पहली बार हुई है. हालांकि इससे पूर्व भी रजरप्पा मंदिर में राज्य आैर लोगों को चाैंकानेवाली कई बड़ी घटनाएं हुई हैं. दो जुलाई 2010 में मां छिन्नमस्तिके देवी की मूर्ति विखंडित हुई थी. इसके बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी व आला अधिकारियों ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आश्वासन दिया था. उस समय यहां एक डीएसपी स्तर का अधिकारी देने और एक ओपी बनाने की बात कही गयी थी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. अब भी लाठीधारी के भरोसे मंदिर प्रक्षेत्र की सुरक्षा है. उधर, यहां कई बार छिन्नतई की घटना भी हो चुकी है. आये दिन यहां मारपीट की घटना होती है.
जवान का शव लेने रजरप्पा रवाना हुए परिजन
शव लाने के लिए परिजन रवाना हुए
बक्सर : जवान की मौत की सूचना मिलते ही बलिहार गांव में मातम छा गया. जवान के शव कोलाने के लिए परिजन रजरप्पा रवाना हो गये. सीआरपीएफ जवान संजय नट को पूजा -पाठ से काफी लगाव था. घर पर भी पूजा -पाठ करता था. मां ने बताया कि पूजा पाठ से उसे काफी लगाव था. मेरा पुत्र ऐसा नहीं कर सकता है. उसके साथ जरूर कुछ अनहोनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर संवेदना प्रकट करने के लिए लोग आ रहे हैं.
परिजनों को हत्या की आशंका : परिजनों को जैसे ही संजय की मौत की खबर मिली, घर में मातम पसर गया. मां की आंखों से आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे. मां भागीरथी देवी और पत्नी शारदा देवी के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन था. परिजनों को आशंका है कि संजय की हत्या की गयी है. परिजनों का कहना है कि संजय ऐसा कभी नहीं कर सकता है. बक्सर के चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




