नक्सली गतिविधि पर रोक लगेगी : एसपी
Updated at : 31 Jan 2017 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : हजारीबाग एसपी अनूप बिरथरे ने सोमवार शाम गिद्दी थाना का निरीक्षण किया. एसपी अनूप बिरथरे ने पत्रकारों से कहा कि हजारीबाग जिला के सभी थाने का निरीक्षण किया जा रहा है. हजारीबाग जिला में अपराधिक व नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाया जायेगा. किसी भी तरह का अवैध कार्य नहीं होने दिया जायेगा. […]
विज्ञापन
गिद्दी (हजारीबाग) : हजारीबाग एसपी अनूप बिरथरे ने सोमवार शाम गिद्दी थाना का निरीक्षण किया. एसपी अनूप बिरथरे ने पत्रकारों से कहा कि हजारीबाग जिला के सभी थाने का निरीक्षण किया जा रहा है.
हजारीबाग जिला में अपराधिक व नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाया जायेगा. किसी भी तरह का अवैध कार्य नहीं होने दिया जायेगा. किसी भी व्यक्ति के आवेदन पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी. गिद्दी पुलसि को अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है.
गिद्दी व डाड़ी थाना के सीमांकन पर उन्होंने कहा कि इसमें जो त्रुटियां हैं, उसे प्रक्रिया के तहत ही दूर किया जा सकता है. जनता के सहयोग से ही पुलिस बेहतर कार्य कर सकती है. उन्होंने गिद्दी पुलिस के कई कार्यों की प्रशंसा की. मौके पर गिद्दी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, जीवनकिशोर लकड़ा, सतीश उरांव, नसीम अख्तर, बुधवा उरांव सहित गिद्दी के कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




