ट्रेलर पलटने से चालक व खलासी की मौत

Updated at : 26 Jan 2017 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेलर पलटने से चालक व खलासी की मौत

रामगढ़ : रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के चुटूपालू घाटी में बुधवार को रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे मालवाहक ट्रेलर (टीएन 28एएच-6615) अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में ट्रेलर से दब कर चालक अनबलागन (पिता वीरा स्वामी) आैर सह-चालक शरण (पिता भरत राजू चिल्ली, दोनों चिल्लीपट्टी जिला नामाकल तामिलनाडु) की मौत हो गयी. ट्रेलर तामिलनाडु […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के चुटूपालू घाटी में बुधवार को रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे मालवाहक ट्रेलर (टीएन 28एएच-6615) अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में ट्रेलर से दब कर चालक अनबलागन (पिता वीरा स्वामी) आैर सह-चालक शरण (पिता भरत राजू चिल्ली, दोनों चिल्लीपट्टी जिला नामाकल तामिलनाडु) की मौत हो गयी. ट्रेलर तामिलनाडु के त्रिची से लोहे का पोल लेकर टंडवा, चतरा जा रहा था.
घटना सुबह लगभग साढ़े चार बजे की बतायी जा रही है. घटना के बाद कुछ देर के लिए रोड जाम हो गया. घटना की सूचना पर एएसआइ उमाशंकर सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे. पोकलेन से ट्रेलर के मलवा को सड़क से हटवा कर यातायात व्यवस्था शुरू करायी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. परिजनों को सूचना दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola