मजदूर संगठन ने समस्याओं पर विचार किया
Updated at : 17 Jan 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

घाटोटांड. इनमोसा सीसीएल हजारीबाग एरिया कमेटी की बैठक सह वनभोज स्थानीय चुटुआ नदी के किनारे हुई . बैठक में हजारीबाग क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. शामिल मजदूर नेताओं ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन कायाकल्प योजना के नाम पर मजदूरों को ठगने का काम कर रही है. […]
विज्ञापन
घाटोटांड. इनमोसा सीसीएल हजारीबाग एरिया कमेटी की बैठक सह वनभोज स्थानीय चुटुआ नदी के किनारे हुई . बैठक में हजारीबाग क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. शामिल मजदूर नेताओं ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन कायाकल्प योजना के नाम पर मजदूरों को ठगने का काम कर रही है. क्वार्टरों की स्थिति जर्जर है. कॉलोनी की साफ सफाई नहीं होती है. मजदूरों का प्रमोशन भी वर्षों से नहीं हुआ है.
प्रबंधन इन समस्याओं को गंभीरता ने नहीं लेती है तो मजदूर संगठन वृहद आंदोलन करेगी. बैठक के उपरांत इनमोसा कार्यकर्ताओं, नेता व मजदूरों ने एक साथ वनभोज किया और नये साल कि बधाई दी. वनभोज सह क्षेत्रीय समिति की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष एके आर्या, सचिव जेपी राणा, संतोषकुमार, जेपी झा, रामकेसर राम, प्रभात कुमार, ओमप्रकाश सिंह, विनोद चौहान, तपेश उपाध्याय सहित अन्य मजदूर शामिल थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




