गांव की सड़क को मुख्य मार्ग से जोड़ना लक्ष्य
Updated at : 17 Jan 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

मांडू : गांव की सडक को मुख्य मार्ग से जोडना ही हमारा लक्ष्य है. उक्त बातें मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने प्रखंड के पुंडी पंचायत के ग्राम बोंगाहारा में धनु महतो के घर से पुंडी बरगद पेड़ तक अपने अनुशंसित योजना एनआरईपी विभाग से करीब 24 लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी […]
विज्ञापन
मांडू : गांव की सडक को मुख्य मार्ग से जोडना ही हमारा लक्ष्य है. उक्त बातें मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने प्रखंड के पुंडी पंचायत के ग्राम बोंगाहारा में धनु महतो के घर से पुंडी बरगद पेड़ तक अपने अनुशंसित योजना एनआरईपी विभाग से करीब 24 लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी पथ शिलान्यास के दौरान कही.
उन्होंने कहा कि पुंडी व बोंगाहारा के ग्रामीणों को एक दूसरे गांवों में आने-जाने के लिए अधिक दूरी तय करना पड़ता था. सड़क बन जाने के बाद ग्रामीणों को आने-जाने में कम दूरी तय करना पड़ेगा.
शिलान्यास के मौके पर विधायक विधिवत रूप से पूजा अर्चना की. कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण कर उनका स्वागत किया. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, मुखिया रोपन देवी, उपप्रमुख कंचन कुमारी, कनीय अभियंता संतोष कुमार रवि, सुखदेव महतो वकील, मेवालाल महतो, भागीरथ महतो, रामचरण महतो, सुरेंद्र महतो, प्रेम कुमार महतो, विजय महतो, रेवालाल महतो, मो इम्तियाज, सुखदेव महतो, लालदेव तुरी, सुरेश महतो, प्रकाश महतो, संतोष कुमार, बिनोद महतो, गिरधारी महतो, चिंतामनी महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




