मांगों को लेकर रसोइया संघ ने किया प्रदर्शन

Updated at : 11 Jan 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर रसोइया संघ ने किया प्रदर्शन

हटायी गयी संयोजिका व रसोइया को पुन: वापस रखने की मांग रामगढ़ : प्रखंड की हटायी गयी संयोजिका व रसोइया को पुन: वापस रखने की मांग को लेकर संघ ने 10 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय, रामगढ़ के समक्ष धरना-प्रदर्शन दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करमा चौधरी ने की. संचालन रामदयाल बेदिया ने किया. मुख्य रूप से […]

विज्ञापन
हटायी गयी संयोजिका व रसोइया को पुन: वापस रखने की मांग
रामगढ़ : प्रखंड की हटायी गयी संयोजिका व रसोइया को पुन: वापस रखने की मांग को लेकर संघ ने 10 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय, रामगढ़ के समक्ष धरना-प्रदर्शन दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करमा चौधरी ने की.
संचालन रामदयाल बेदिया ने किया. मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति, महासचिव प्रेमनाथ विश्वकर्मा, ऐनुल अंसारी मौजूद थे. अजीत प्रजापति ने कहा कि झारखंड सरकार ने पुरानी संयोजिकाओं को विद्यालय में प्रबंधन समिति से जोड़ने का आदेश दिया था, लेकिन पूर्व की संयोजिकाओं को हटा दिया गया है. यह सरकार के आदेश के विपरीत है.
सरकार के आदेश के अनुसार, सभी हटाये गये रसोइयाें को वापस काम पर रखने की मांग की गयी. प्रदर्शन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी, रामगढ़ को चार सूत्री मांग पत्र दिया गया. इसमें हटायी गयी संयोजिकाओं को अविलंब वापस करने, संयोजिकाओं को हटाने की कारवाई बंद करने, प्रखंड की संयोजिकाओं को सामग्री खरीदने के अधिकार के साथ संचालन का अधिकार देने, रसोइया के बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करने, सभी रसोइया-संयोजिकाओं को पांच लाख का बीमा कराने की मांगें शामिल हैं.
धरना-प्रदर्शन में संघ के प्रखंड अध्यक्ष रूणा देवी, रूपा देवी, रीना देवी, सुकरी देवी, आरती देवी, कलावती देवी, बबीता देवी, कारी देवी, बसंती देवी, सुशीला देवी, गीता देवी, फुलो देवी, चंपा देवी, फुल्की देवी, लालमनी देवी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, चमेली देवी, शीला देवी, जयंती देवी, कविता देवी, सावित्री देवी, जिरवा देवी, रानी देवी, सुमती मौजूद थीं. इससे पूर्व, लोग संघ के बैनर तले शहर के सुभाष चौक से रैली के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी, रामगढ़ कार्यालय तक पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola