एक माह में निबंधन की प्रक्रिया पूरी होगी

Updated at : 11 Jan 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
एक माह में निबंधन की प्रक्रिया पूरी होगी

बोर्ड में पांच पुजारियों को भी रखा जायेगा रजरप्पा मंदिर की अपनी वेबसाइट भी बनायी जायेगी. रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर प्रबंधन बोर्ड के गठन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में एसपी प्रियदर्शी आलोक, एसी सुनील कुमार सिंह, एसडीओ किरण कुमारी पासी, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, सांसद प्रतिनिधि […]

विज्ञापन
बोर्ड में पांच पुजारियों को भी रखा जायेगा
रजरप्पा मंदिर की अपनी वेबसाइट भी बनायी जायेगी.
रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर प्रबंधन बोर्ड के गठन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में एसपी प्रियदर्शी आलोक, एसी सुनील कुमार सिंह, एसडीओ किरण कुमारी पासी, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक, विधायक प्रतिनिधि अमृत मुंडा, रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि व पुजारियों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए. बैठक के बाद उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि बोर्ड गठन को लेकर आम सहमति बन गयी है.
एक माह के अंदर बोर्ड निबंधन के साथ-साथ बैंक खाता व अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. इस बोर्ड में अन्य अधिकारियों के साथ-साथ अपर समाहर्ता को भी रखने का निर्णय लिया गया है. पुजारियों की मांग को देखते हुए बोर्ड में पांच पुजारियों को भी रखा जायेगा. इन पांच पुजारियों के नाम वे लोग स्वयं तय कर देंगे. मंदिर क्षेत्र में प्रशासनिक भवन चिह्नित करते हुए वहां पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया जायेगा. बोर्ड गठन के बाद मंदिर के आय-व्यय व विकास की भी रूप-रेखा तैयार की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola