अपराधियों ने किया होमगार्ड के जवान के साथ अप्राकृतिक यौनाचार
Updated at : 10 Jan 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

केदला : रामगढ़ जिले के सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना से संबंध प्रेमनगर नगर स्थित गेस्ट हाउस में कार्यरत एक होमगार्ड के जवान के साथ दो अपराधियों ने बंधक बना कर अप्राकृतिक यौनाचार घटना का अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना रविवार की रात करीब 9. 30 बजे की है. […]
विज्ञापन
केदला : रामगढ़ जिले के सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना से संबंध प्रेमनगर नगर स्थित गेस्ट हाउस में कार्यरत एक होमगार्ड के जवान के साथ दो अपराधियों ने बंधक बना कर अप्राकृतिक यौनाचार घटना का अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना रविवार की रात करीब 9. 30 बजे की है.
जब होमगार्ड के जवान गेस्ट हाउस का मेन गेट बंद कर गेस्ट हाउस आ रहा था. उसी वक्त दो नकाब पोश अपराधी ने बंधक बना जंगल में ले गया. एक घंटा तक हवस का शिकार बनाया. विरोध करने पर पीटाई की. जवान नंगे अवस्था में आ कर घटना की जानकारी दी. घटना के बाद से अन्य होमगार्ड के जवानों के बीच दहशत का महौल व्याप्त है. इस संबंध में भुक्त भोगी ने बताया कि प्रेम नगर गेस्ट हाउस में एक साल से अधिक होमगार्ड के पद पर काम कर रहा हूं. रात्रि पहर में गेस्ट हाउस में कार्यरत खाना बनाने वाली दो महिला को रात नौ बजे घर जाने के लिए गेस्ट हाउस का मेन गेट खोल कर छोड़ कुछ दूर गया.
इसके बाद गेस्ट हाउस लौट कर मेन गेट बंद करने जा रहा था कि दो नकाब पोश अपराधी आ पहुंचे. जिसकी उम्र 22 से 25 साल की लग रही थी. दोनों ने लाठी डंडे के बल पर बंधक बना लिया. इसके बाद गेस्ट हाउस से सौ मीटर दूर जंगल में ले गया. इसके बाद हमारे कपड़ा फाड़ कर अप्राकृतिक यौनाचार जैसे घटना का अंजाम दिया. जब हमने विरोध किया, तो अपराधी ने लाठी डंडे से पिटाई की. इसी दौरान हाथ की घड़ी व पांच सौ रुपये छीन लिये. काफी चीखन चिल्लाने के बाद प्रेम नगर में एक ऑफिसर कॉलोनी में ड्यूटी कर रहे एक्स मैन में जंगल की ओर टॉर्च जलाया . इसके बाद अपराधी पेड़ पर कपड़ा फेंक कर फरार हो गया. गेस्ट हाउस पहुंच कर घटना की जानकारी दी.
चरही ओपी में मामला दर्ज कराया गया : इस संबंध में परेज परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी परियोजना के पीओ को दे दी गयी है. भुक्त भोगी को लेकर चरही ओपी ले जाकर दो अज्ञात अपराधी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है.
प्रेमनगर नगर कॉलोनी में दहशत का महौल : इस घटना बाद से प्रेमनगर कॉलोनी के महिलाओं के बीच दहशत का महौल बना हुआ है. लोगों ने बताया कि रात में महिला व बच्ची घूमने के लिए निकलती थी. इस घटना के बाद से रात्रि में महिला के क्वार्टर से बाहर निकलना किसी मायने में ठीक नहीं है. सीसीएल प्रबंधन से लोगों ने सुरक्षा की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




