थाली पीट कर नोटबंदी का विरोध
Updated at : 09 Jan 2017 12:28 AM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी ताराचंद भगोरा ने कार्यक्रम में लिया भाग रामगढ़ : रामगढ़ जिला कांग्रेस व जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में नोटबंदी से जनता को हुई परेशानी के खिलाफ सुभाष चौक के निकट धरना दिया गया. माैके पर महिला कांग्रेस व जिला कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने थाली पीट कर नोटबंदी […]
विज्ञापन
कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी ताराचंद भगोरा ने
कार्यक्रम में लिया भाग
रामगढ़ : रामगढ़ जिला कांग्रेस व जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में नोटबंदी से जनता को हुई परेशानी के खिलाफ सुभाष चौक के निकट धरना दिया गया. माैके पर महिला कांग्रेस व जिला कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने थाली पीट कर नोटबंदी का विरोध किया. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ताराचंद भगोरा तथा बतौर विशिष्ट अतिथि एआइसीसी के सदस्य व पर्यवेक्षक अशोक चौधरी शामिल हुए.
ताराचंद भगोरा ने कहा कि अचानक की गयी नोटबंदी से जनता परेशान है. नोटबंदी के कारण लोग मर रहे हैं. कांग्रेस इसका विरोध कर रही है. कांग्रेस जनता को होनेवाली सभी परेशानी में उनके साथ है. अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगी. आज तक राहुल गांधी के दिये पांच सवालों का जवाब भाजपा ने नहीं दिया है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी आैर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबिता सिंह ने की. कार्यक्रम का संचालन शांतनु मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में शहजादा अनवर, अरुण सिन्हा, सीपी संतन, मुकेश यादव, कामेश्वर प्रसाद, मिथिलेश गुप्ता, अनिल सिंह, राजकुमार यादव, रणधीर गुप्ता, आशा देवी, सुमन देवी, कौशल्या देवी, वीणा देवी, मीना देवी, संजू देवी, अर्मिला देवी, राम विनय महतो, अरुण करमाली, रवींद्र कुमार रवि, जीएस राय, पवन कुमार झा, शहजाद खान, अजमल हुसैन साहेब, संतोष कुमार, मंजूर आलम, गुलाम अली शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




