दाखिल खारिज समय पर नहीं करने पर होगी कार्रवाई : एसी
Updated at : 08 Jan 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

ऑनलाइन जमीन का डाटा 16 से 28 जनवरी तक प्रकाशित करने का निर्देश. डाटा इंट्री में हुई त्रुटियों को सुधारने का निर्देश. रामगढ़ : समाहरणालय के अपर समाहर्ता कार्यालय में शनिवार को जिले भर के सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अपर सर्माहता सुनील कुमार सिंह ने की. श्री सिंह ने सभी […]
विज्ञापन
ऑनलाइन जमीन का डाटा 16 से 28 जनवरी तक प्रकाशित करने का निर्देश.
डाटा इंट्री में हुई त्रुटियों को सुधारने का निर्देश.
रामगढ़ : समाहरणालय के अपर समाहर्ता कार्यालय में शनिवार को जिले भर के सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अपर सर्माहता सुनील कुमार सिंह ने की. श्री सिंह ने सभी सीओ को दाखिल खारिज निर्धारित समय पर करने को कहा. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जायेगी. अगर तकनीकी खराबी आती है, तो तत्काल डीआइओ को लिखित जानकारी दें. भूमि संबंधी डाटा जो ऑनलाइन किया गया है, उसका प्रकाशन 16 से 28 जनवरी तक करने को कहा गया है.
इसके बाद भी कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसकी जवाबदेही अंचलाधिकारी पर होगी. एसी ने सभी अंचलाधिकारियों से कहा कि अंचल के निरीक्षण के दौरान अगर किसी प्रकार की त्रुटि पायी जायेगी, तो सीओ से स्पष्टीकरण मांगते हुए प्रपत्र क भी भरा जायेगा. बैठक में सभी अंचलाधिकारियों को जाति व आय प्रमाण पत्र संबंधी विस्तृत जानकारी इडीओ ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




