प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका में नोंक-झोंक

Updated at : 08 Jan 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका में नोंक-झोंक

जिला कल्याण पदाधिकारी ने विद्यालय का किया निरीक्षण डीसी को साैंपी जायेगी रिपोर्ट गोला : गोला स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिक मध्य विद्यालय का निरीक्षण शनिवार को जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सांगा ने किया. उन्होंने विद्यालय में पिछले दिन मुखिया व प्रधानाध्यापिका के बीच मारपीट मामले को लेकर शिक्षक आैर छात्राओं से पूछताछ […]

विज्ञापन

जिला कल्याण पदाधिकारी ने विद्यालय का किया निरीक्षण

डीसी को साैंपी जायेगी रिपोर्ट
गोला : गोला स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिक मध्य विद्यालय का निरीक्षण शनिवार को जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सांगा ने किया. उन्होंने विद्यालय में पिछले दिन मुखिया व प्रधानाध्यापिका के बीच मारपीट मामले को लेकर शिक्षक आैर छात्राओं से पूछताछ की. उन्होंने सभी से लिखित बयान भी लिया. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट डीसी व विभाग के वरीय अधिकारियों को दी जायेगी. उन्होंने हॉस्टल सुरक्षा पर कहा कि यहां नाइट गार्ड रखना है, लेकिन सरकार द्वारा अबतक यहां गार्ड नहीं रखा गया है. उन्होंने विद्यालय की चहारदीवारी को ऊंचा करने को लेकर विभाग को आवेदन दिया जायेगा. उधर, हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की गयी. उन्होंने इसका प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को देने की बात कही.
प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका आपस में उलझ गयी : घटना का लेकर पूछताछ करने पहुंचे जिला कल्याण पदाधिकारी के समक्ष प्रधानाध्यापिका शैल त्रिपाठी व शिक्षिका सुषमा देवी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगी. प्रधानाध्यापिका ने कहा कि शिक्षिका सुषमा देवी के कारण यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि सुषमा देवी का एक निजी विद्यालय चलता है. इसमें मनोवर आलम का पार्टनरशीप है. हॉस्टल की गतिविधियों की जानकारी दी जाती है. इसके कारण मनोवर ने विद्यालय में हंगामा किया. इस पर सुषमा देवी ने कहा कि विद्यालय मेरा नहीं है. मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृपाल कच्छप, सांसद प्रतिनिधि डोमन नायक सहित कई मौजूद थे.
प्रधानाध्यापिका से जानकारी लेते अधिकारी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola