सदस्यों को रखें नहीं तो आंदोलन

Updated at : 05 Jan 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
सदस्यों को रखें नहीं तो आंदोलन

संयोजिकाओं ने गोला बीइइओ राजेंद्र प्रसाद तिवारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया और उन्हें हटाने की मांगी की गोला : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्ष संघ के बैनर तले बुधवार को प्रखंड कार्यालय गोला में धरना- प्रदर्शन किया गया. इसमें गोला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से हटाये गये कार्यरत रसोइयाओं को पुन: […]

विज्ञापन

संयोजिकाओं ने गोला बीइइओ राजेंद्र प्रसाद तिवारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया और उन्हें हटाने की मांगी की

गोला : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्ष संघ के बैनर तले बुधवार को प्रखंड कार्यालय गोला में धरना- प्रदर्शन किया गया. इसमें गोला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से हटाये गये कार्यरत रसोइयाओं को पुन: विद्यालयों में रखने की मांग की गयी. संयोजिकाओं ने गोला बीइइओ राजेंद्र प्रसाद तिवारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया और उन्हें हटाने की मांगी की. प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि राज्य सरकार की शिक्षा सचिव आराधना पटनायक ने राज्य के सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत निपुण एवं संयमशील संयोजिका व रसोइयों को नहीं हटाना है.

बीइइओ व सचिवों द्वारा संयोजिका और रसोइयाओं को हटाया जा रहा है. अगर हटाये गये सदस्यों को विद्यालय में पुन: नहीं रखा गया, तो आंदोलन किया जायेगा. गोला बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया. इससे पूर्व, गोला डीवीसी चौक से रैली निकाली गयी, जो प्रखंड मुख्यलय पहुंच कर सभा व धरना में तब्दील हो गयी. मौके पर प्रेमनाथ विश्वकर्मा, बढ़न राम, करमा, गीता, ऐनुल हक, शिवनारायण, सावित्री, गुलन देवी, संगीता, मुंडरी, चंद्रिका, रिंकी, राजकुमारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola