पीटीपीएस व रेलवे कॉलोनी के आवासों से हटेगा कब्जा
Updated at : 03 Jan 2017 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक पतरातू : प्रखंड स्थित वर्किंग हॉल में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित की गयी. बैठक का आयोजन उपायुक्त के निर्देश के बाद किया गया. बैठक में सभी विभागों में आपसी तालमेल बनाने पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर पीवीयूएनएल के जमीन संबंधित, सीसीएल व पीटीपीएस […]
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक
पतरातू : प्रखंड स्थित वर्किंग हॉल में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित की गयी. बैठक का आयोजन उपायुक्त के निर्देश के बाद किया गया. बैठक में सभी विभागों में आपसी तालमेल बनाने पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर पीवीयूएनएल के जमीन संबंधित, सीसीएल व पीटीपीएस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने, आंगनबाड़ी केंद्र व पंचायत भवन में विद्युतीकरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में पीटीपीएस व रेलवे कॉलोनी के आवासों से अवैध कब्जा हटाने की बात कही गयी. कहा गया कि प्रबंधन द्वारा सूची उपलब्ध कराने के बाद कार्रवाई की जायेगी. नोटबंदी के कारण उत्पन्न करेंसी के शॉर्टेज से निपटने के लिए चर्चा हुई.
साथ ही बैंकों के लोन डिफाल्टर से कैसे पैसे की वसूली की जाये इस बिंदु पर विचार किया गया. कहा गया कि आवश्यकता पड़ने पर डिफॉल्टर के विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की जायेगी. इस अवसर पर अंतर विभागीय सहयोग से प्रखंड के विकास की बात कही गयी. 29 जनवरी को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए योजना बनायी गयी. बताया गया कि समन्वय समिति की बैठक प्रत्येक महीने की दो तारीख को होगी. अगर दो तारीख को अवकाश रहता है तो अगले दिन बैठक का आयोजन किया जायेगा. बीडीओ ने बताया कि बैठक में आयी समस्याओं को 12 जनवरी को आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में रखा जायेगा.
जिससे समस्याओं का समाधान हो. बैठक में जेएसपीएल, पीवीयूएनएल, पीटीपीएस, बैंकों के प्रतिनिधि समेत विभिन्न विभागों व उद्योगों के पदाधिकारी शामिल हुए.बैठक में बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, सीओ अजय कुमार तिर्की, सीडीपीओ चंदा रानी, सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन चौबे, बीएओ अक्षयवर सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सौरभ, थाना प्रभारी एके मिश्र आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




