पेयजल समस्या जल्द दूर करेंगे
Updated at : 29 Dec 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग) : मजदूरों के विभिन्न मांगों को लेकर सीएमडब्ल्यूयू ने बुधवार को गिद्दी सी पीओ के साथ वार्ता की. सीएमडब्यूयू के वरिष्ठ नेता बैजनाथ मिस्त्री ने पानी, बिजली, सड़क, क्वार्टर मरम्मत सहित कई अन्य मांगों को बारी-बारी से प्रबंधन के समक्ष रखा. पीओ ने अधिकांश मांगों पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
गिद्दी(हजारीबाग) : मजदूरों के विभिन्न मांगों को लेकर सीएमडब्ल्यूयू ने बुधवार को गिद्दी सी पीओ के साथ वार्ता की. सीएमडब्यूयू के वरिष्ठ नेता बैजनाथ मिस्त्री ने पानी, बिजली, सड़क, क्वार्टर मरम्मत सहित कई अन्य मांगों को बारी-बारी से प्रबंधन के समक्ष रखा. पीओ ने अधिकांश मांगों पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही कदम उठायेंगे. उन्होंने नेताओं से कहा कि कुछ मांगे ऐसी है, जिसे अरगडा क्षेत्रीय प्रबंधन ही दूर कर सकता है. नेताओं ने कहा कि प्रबंधन से वार्ता सकारात्मक रही.
वार्ता में प्रबंधन की ओर से बीके राठौर, सीएमडब्ल्यूयू की ओर से शाखा सचिव भैयालाल बेसरा, अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह, युगल राम, केके सिंह, दिनेश गोप, एस मांझी, रसका हेम्ब्रम, लखन मांझी, फारूख हुसैन, बबलू, सुखदेव, खिरोधर साव, उर्मिला मरांडी, भोला मिस्त्री, सुजीत कुमार गुप्ता, विनोद किस्कू आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




