राजभवन के कार्यक्रम में शामिल हुआ सिख समाज

Updated at : 29 Dec 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
राजभवन के कार्यक्रम में शामिल हुआ सिख समाज

रामगढ़ : श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें जन्मदिवस को लेकर रांची के राजभवन में कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. इसमें रामगढ़ सिख समाज के लोगों ने रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी के नेतृत्व में रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. राज्यपाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के […]

विज्ञापन

रामगढ़ : श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें जन्मदिवस को लेकर रांची के राजभवन में कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. इसमें रामगढ़ सिख समाज के लोगों ने रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी के नेतृत्व में रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. राज्यपाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई लोग शामिल हुए.

कार्यक्रम को राज्यपाल ने संबोधित किया. साथ ही राजभवन में एक बागीचे का उदघाटन किया गया. इस बागीचे का नाम श्री गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर रखा गया. कार्यक्रम में रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव सरदार जगजीत सिंह सोनी, सरदार इंद्रपाल सिंह सैनी, बॉबी गुजराल समेत काफी संख्या में रामगढ़ सिख समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola