टी-20 मैच में रांची रिनोज की रोमांचक जीत
Updated at : 28 Dec 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़. स्टार-11 क्रिकेट क्लब रामगढ़ के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट मैच मंगलवार को छावनी फुटबॉल मैदान में रांची रिनोज बनाम तरुण संगम के बीच में खेला गया. रांची रिनोज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाये. जबावी पारी खेलने उतरी तरुण संगम की […]
विज्ञापन
रामगढ़. स्टार-11 क्रिकेट क्लब रामगढ़ के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट मैच मंगलवार को छावनी फुटबॉल मैदान में रांची रिनोज बनाम तरुण संगम के बीच में खेला गया. रांची रिनोज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाये. जबावी पारी खेलने उतरी तरुण संगम की टीम 18.4 ओवर में 133 रन पर आउट हो गयी. रांची रिनोज की टीम ने पांच रन से जीत दर्ज की.
रांची रिनोज के रविशेखर 42, तेजश्वनी 27,अविनाश 22 रन का योगदान दिया. गेंदबाज आकाशको 3.4 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट हासिल करनेके लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया. तरुण संगम केअमित 48, वीरू ने 22 रन का योगदान टीम के लिये दिया. अंपायर के रूप में विशाल व सुमन मौजूद थे. क्लब के अध्यक्ष विजय शर्मा, सचिव सतीश गुप्ता, संयुक्त सचिव मुकेश सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




