भारत मुंडा समाज के जिला इकाई का गठन
Updated at : 27 Dec 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़. गोला रोड स्थित तुलसी देवी स्मृति भवन में भारत मुंडा समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता महेंद्र मुंडा व संचालन तिवारी टोप्पो ने किया. इसमें मुख्य अतिथि भारत मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसागर मुंडा व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव ब्रजेंद्र हेंम्ब्रम मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से समाज के रामगढ़ जिला […]
विज्ञापन
रामगढ़. गोला रोड स्थित तुलसी देवी स्मृति भवन में भारत मुंडा समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता महेंद्र मुंडा व संचालन तिवारी टोप्पो ने किया. इसमें मुख्य अतिथि भारत मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसागर मुंडा व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव ब्रजेंद्र हेंम्ब्रम मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से समाज के रामगढ़ जिला इकाई का गठन किया गया. इसमें जिलाध्यक्ष झरी मुंडा, सचिव चंदन मुंडा, उपाध्यक्ष सीताराम मुंडा, इंद्रजीत मुंडा, दीपक मुंडा, जगदीश मुंडा, रामरतन मुंडा, सह सचिव संजय मुंडा, रवींद्र मुंडा, किशोरी मुंडा, श्रीवास्तव मुंडा, बिजेंद्र मुंडा, संगठन सचिव योगेंद्र मुंडा, प्रवक्ता बनवारी मुंडा, कोषाध्यक्ष दिनेश मुंडा, सह कोषाध्यक्ष जानकी मुंडा का चयन किया गया. इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 35 लोगों का चयन किया गया.
बैठक में समाज में सामुहिक विवाह कराने व परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. सम्मानित अतिथि के रूप में अनिल पाहन, चेतन कृष्ण नागेश, कुंवर सिंह पाहन, राजेंद्र गुप्ता मौजूद थे. बैठक में झरी मुंडा, विजय मुंडा, सीताराम मुंडा, रामविलास मुंडा, प्रकाश मुंडा, सुनील सिंह मुंडा, नरेश मुंडा, डीसी मुंडा, प्रकाश मुंडा समेत काफी संख्या में मुंडा समाज के लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




