भाजपा आज मनायेगी विकास उत्सव पर्व, तैयारी पूरी

Updated at : 26 Dec 2016 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा आज मनायेगी विकास उत्सव पर्व, तैयारी पूरी

पब्लिक हाई स्कूल कुजू के मैदान में होगा कार्यक्रम कुजू : पब्लिक हाई स्कूल कुजू मैदान में सोमवार को भाजपा विकास उत्सव पर्व मनायेगी. इस बाबत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश व 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने रविवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लिया. विकास उत्सव […]

विज्ञापन
पब्लिक हाई स्कूल कुजू के मैदान में होगा कार्यक्रम
कुजू : पब्लिक हाई स्कूल कुजू मैदान में सोमवार को भाजपा विकास उत्सव पर्व मनायेगी. इस बाबत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश व 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने रविवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लिया. विकास उत्सव पर्व में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल व प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश मुख्य रूप से शामिल होंगे. कार्यक्रम में मांडू, विष्णुगढ़, चुरचू, डांड़ी, टाटी झरिया प्रखंड से करीब 5 हजार भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे. कार्यक्रम के दौरान नेताओं द्वारा भाजपा सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी जायेगी.
मौके पर मनोहर गुप्ता, संजय सिन्हा, रतन प्रसाद साहू, मनोज गिरि, अशोक कुमार, प्रकाश केशरी, मन्नू महतो, हेमंत सिंह, सुबोध प्रसाद साहू, प्रमोद यादव, विजय गिरि, उर्मिला देवी, विद्याभूषण त्रिवेदी, अनिल यादव, गोविंद प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, किशोरी मोदी आदि मौजूद थे. श्री प्रजापति ने कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के एक हजार महिलाएं विकास उत्सव पर्व में भाग लेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola