धरती पर आये प्रभु यीशु, मनी खुशियां

रामगढ़ : टेक जीवन विकलांग समाज सेवा संघ ने एनी होटल में क्रिसमस के मौके पर उत्सव का आयोजन किया. मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष नंद किशोर गुप्ता व दिलीप कोटेचा ने केक काट कर गरीब व दिव्यांग बच्चों को खिलाया. नंदकिशोर गुप्ता ने क्रिसमस की बधाई दी और प्रभु यीशु के बताए मार्ग […]
रामगढ़ : टेक जीवन विकलांग समाज सेवा संघ ने एनी होटल में क्रिसमस के मौके पर उत्सव का आयोजन किया. मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष नंद किशोर गुप्ता व दिलीप कोटेचा ने केक काट कर गरीब व दिव्यांग बच्चों को खिलाया. नंदकिशोर गुप्ता ने क्रिसमस की बधाई दी और प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष भाई धन्य मसीह, सचिव सुनील कुमार, अरविंद सिंह, सीटू सलूजा, राजेश साह, राकेश साह, पवन रजक, होरिल रजक, डाॅ परमेश्वर , शंकर सिंह, महेंद्र प्रसाद, सुरेश ठाकुर, मोहम्मद सलीम, पवन कुमार, सोनू कुमार, रोशन तिग्गा आदि ने सक्रिय योगदान दिया.
गिद्दी(हजारीबाग). प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर रविवार को गिद्दी में हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाया गया. चर्च के पादरी जुलियस टोप्पो ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि संर्पूण मानव जाति की खुशहाली के लिए प्रभु यीशु धरती पर आये थे. उन्होंने विश्वशांति के लिए प्रार्थना की. गान के साथ बालक यीशु को चरनी में रखा गया.
प्रसाद वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी. इस मौके पर वाई कुजूर, आसफ लकड़ा, वरीकन टोप्पो, युसू कुजूर, सुरेश तिर्की, हेलमन खलखो, प्रेम प्रकाश खलखो, दुलारी कुजूर, दुलारी लकड़ा, उज्जवल भेंगरा, संचिता खलखो, उपेन खलखो, नरमी सोरेन, अंजली, अनुभा, रचना खलखो, अंचल, नेहा, सुमन, बबली, सोनी लकड़ा, आशीष टोप्पो, सुषमा टोप्पो उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




