डीजीपी व गृह सचिव से की एसपी के दुर्व्यवहार की शिकायत
Updated at : 22 Dec 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रामगढ़ जिला के कांग्रेसी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को रांची में रामगढ़ एसपी द्वारा कांग्रेसी नेता के साथ किये गये दुर्व्यवहार की शिकायत डीजीपी व गृह सचिव से की. रामगढ़ से गये नेताओं के दल ने डीजीपी व गृह सचिव से एसपी की लिखित शिकायत की है़ आवेदन में लिखा गया है […]
विज्ञापन
रांची : रामगढ़ जिला के कांग्रेसी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को रांची में रामगढ़ एसपी द्वारा कांग्रेसी नेता के साथ किये गये दुर्व्यवहार की शिकायत डीजीपी व गृह सचिव से की. रामगढ़ से गये नेताओं के दल ने डीजीपी व गृह सचिव से एसपी की लिखित शिकायत की है़
आवेदन में लिखा गया है कि हेहल के मिठू नायक के हत्या की जांच की मांग अनुसिचत जाति उत्थान परिषद द्वारा की गयी थी. एसपी ने अखबार में खबर पढ़ कर बरकाकाना ओपी में ओपी प्रभारी के माध्यम से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने अन्यथा आंदोलन करने की बात कहने वाले नेताओं को बुलाया तथा उनके साथ गाली-गलौज की. साथ की एसपी द्वारा कई और ऐसी ही कार्रवाई की जा चुकी है. लिखा गया है कि यह अशोभनीय व्यवहार पुलिस-जनता फ्रेंडली नीति के विरुद्ध है. आवेदन में मांग की गयी है कि एसपी रामगढ़ को उनके पद की गरिमा व जनता की भावनाओं का बोध कराते हुए जनता से सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया जाये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




