अध्यक्ष सुमंत महली व सचिव लालकेश्वर
Updated at : 28 Nov 2016 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ महाविद्यालय में रविवार की संध्या तीन पदों के लिए तीन उम्मीदवारों कों निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया गया. प्रमाणपत्र रामगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डा केके पंडित ने प्रदान किया. रामगढ़ महाविद्यालय में नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच के क्रम में नियमानुसार विभिन्न पदों के केवल चार छात्रों के […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ महाविद्यालय में रविवार की संध्या तीन पदों के लिए तीन उम्मीदवारों कों निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया गया. प्रमाणपत्र रामगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डा केके पंडित ने प्रदान किया. रामगढ़ महाविद्यालय में नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच के क्रम में नियमानुसार विभिन्न पदों के केवल चार छात्रों के नामांकन सही पाये गये थे. इसे लेकर महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने भारी हंगामा व तोड़-फोड़ मचाया था. सही नामांकन पाये जाने वालों में अध्यक्ष पद के लिए सुमंत कुमार महली, उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद जाहिद अंसारी तथा संयुक्त सचिव पद के लिए लालकेश्वर महतो व प्रवीण कुमार शामिल थे
सचिव पद के लिए किसी का नामांकन सही नहीं पाया गया था. नामांकन वापस लेने की तिथि पर संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किये एक छात्र प्रवीण कुमार ने नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद अध्यक्ष पद पर सुमंत कुमार महली, उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद जाहिद तथा संयुक्त सचिव पद के लिए लालकेश्वर महतो बच गये थे. रविवार की संध्या इन तीन पदों के लिए बचे तीन उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया गया. प्रमाण पत्र दिये जाने के मौके पर रामगढ़ थाना प्रभारी सच्चिदा प्रसाद सिंह दल-बल के साथ मौजूद थे. इस अवसर पर महाविद्यालय के कई शिक्षक व कर्मचारी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




