जीत सुनिश्चित करने के लिए किया जनसंपर्क
Updated at : 26 Nov 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

कुजू : झारखंड छात्र मोर्चा के उम्मीदवार अजय राजवंश ने छात्र संघ के चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित कराने उद्देश्य से शुक्रवार को कुजू क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने दिगवार, पोचरा आदि गांवों में जाकर छात्र-मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर छात्र संघ चुनाव […]
विज्ञापन
कुजू : झारखंड छात्र मोर्चा के उम्मीदवार अजय राजवंश ने छात्र संघ के चुनाव
में अपनी जीत सुनिश्चित कराने उद्देश्य से शुक्रवार को कुजू क्षेत्र का दौरा किया.
इस दौरान उन्होंने दिगवार, पोचरा आदि गांवों में जाकर छात्र-मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर छात्र संघ चुनाव में उनकी जीत हुई
तो सीएन कॉलेज में बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराने तथा कॉलेज में आधारभूत संरचना के विकास के लिए काम करेंगे.जनसंपर्क अभियान में अजय राजवंश, नरेश राजवंश, विजय कुमार, उमेश राजवंश, राजू कुमार राजवंश,अमर राजवंश, नीकेश यादव, प्रभाकर कुशवाहा, सुशील कुमार, रवि कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे. वहीं आजसू छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार भी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




