दर्ज प्राथमिकी वापस ले महाविद्यालय प्रशासन

Updated at : 25 Nov 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
दर्ज प्राथमिकी वापस ले महाविद्यालय प्रशासन

रामगढ़ : रामगढ़ कालेज के समीप नीतिश निराला की अध्यक्षता में आजसू छात्र संघ की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राचार्य व कालेज प्रशासन की मिली-भगत से निजी स्वार्थ के लिए अपने खास प्रत्याशियों का चयन किया गया है. चुनाव में सचिव का पद कालेज फंड की […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ कालेज के समीप नीतिश निराला की अध्यक्षता में आजसू छात्र संघ की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राचार्य व कालेज प्रशासन की मिली-भगत से निजी स्वार्थ के लिए अपने खास प्रत्याशियों का चयन किया गया है.
चुनाव में सचिव का पद कालेज फंड की संरक्षक की तरह होता है. इस लिए कालेज के प्राचार्य ने निजी स्वार्थ के लिए खाली रखा है. कालेज के प्राचार्य केके पंडित व डॉ शारदा प्रसाद द्वारा दर्ज बेबुनियाद है. निजी स्वार्थ के चलते लिंगदोह कमेटी का दुरुपयोग किया गया है. मामले की जांच कर दर्ज प्राथमिकी वापस नही ली गयी तो छात्र संघ आंदोलन करेगी. छात्र संघ की इस बैठक में अजय कुमार, शिशुपाल कुमार, ब्रजेश कुमार, नीतीश कुमार, पंकज कुमार, हरिश कुमार, प्रमोद, उत्तम, योगेंद्र, सरयू आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola