मोरचा ने चार ओवरलोड हाइवा डंपरों को रोका

कुजू : स्थापित संघर्ष मोरचा ग्राम समिति, आरा के तत्वावधान में बुधवार की रात ओवरलोडिंग को लेकर आरा फीडर ब्रेकर में कोयला लदे हाइवा डंपरों को रोक दिया गया. सीसीएल कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक एके चौबे के समझाने के बाद डंपरों को छोड़ा गया. जानकारी के अनुसार, चार हाइवा डंपर ओवरलोड कोयला लेकर सारूबेड़ा सीओसीपी […]
कुजू : स्थापित संघर्ष मोरचा ग्राम समिति, आरा के तत्वावधान में बुधवार की रात ओवरलोडिंग को लेकर आरा फीडर ब्रेकर में कोयला लदे हाइवा डंपरों को रोक दिया गया. सीसीएल कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक एके चौबे के समझाने के बाद डंपरों को छोड़ा गया. जानकारी के अनुसार, चार हाइवा डंपर ओवरलोड कोयला लेकर सारूबेड़ा सीओसीपी से आरा फीडर ब्रेकर पहुंचे.
इसकी सूचना मिलने के बाद मोरचा के सदस्यों ने ओवरलोड डंपरों को रोक दिया. बाद में मोरचा ने इसकी सूचना रामगढ़ डीटीओ संजीव कुमार को दी गयी. मोरचा के लोगों ने कहा कि अगर ओवरलोड बंद नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर सुरेश महतो, चिंतामन महतो, जगन्नाथ महतो, बैजू महतो, अमित महतो, प्रकाश कुमार, प्रकाश महतो, विनोद महतो, विजय महतो, छोटन महतो, नीतू महतो मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




