आरक्षण नहीं मिलने पर गृहरक्षक करेंगे आंदोलन
Updated at : 17 Nov 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : पुलिस बहाली में गृहरक्षकों को आरक्षण नहीं दिये जाने के विरोध में रामगढ़ महाविद्यालय परिसर में गृहरक्षकों ने बैठक की. इसमें आरक्षण समाप्त करने का विरोध रामगढ़ जिला के गृहरक्षकों ने किया. बैठक में कहा गया कि अगर आरक्षण बहाल नहीं किया गया तो गृहरक्षक उग्र आंदोलन करेंगे. बैठक में जानकारी दी गयी […]
विज्ञापन
रामगढ़ : पुलिस बहाली में गृहरक्षकों को आरक्षण नहीं दिये जाने के विरोध में रामगढ़ महाविद्यालय परिसर में गृहरक्षकों ने बैठक की. इसमें आरक्षण समाप्त करने का विरोध रामगढ़ जिला के गृहरक्षकों ने किया. बैठक में कहा गया कि अगर आरक्षण बहाल नहीं किया गया तो गृहरक्षक उग्र आंदोलन करेंगे. बैठक में जानकारी दी गयी गोला प्रखंड के सुतरी ग्राम निवासी गृहरक्षक तेजू रजक ने बहाली में आरक्षण नहीं मिलने के कारण आत्महत्या का प्रयास किया है. उसका इलाज आपोलो में किया जा रहा है.
बैठक में प्रकाश प्रजापति, तौफिक अंसारी, नरेश महतो, रामविकास बेदिया, प्रियतम कुमार, प्रदीप, संजय उरांव, छत्रधारी बेदिया, अजय महतो, इस्तयाक अंसारी, पिंटू, खुशी नायक, सुनील महतो, रामधनी गुप्ता, सागर मुंडा, कल्पना कुमारी, कलावती देवी, सुमेत देवी, सोनी देवी, कमलेश, कुलेश्वर मुंडा समेत अनेक गृहरक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




