दिसबंर माह तक खुले में शौच से मुक्त होगा चितरपुर

Updated at : 17 Nov 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
दिसबंर माह तक खुले में शौच से मुक्त होगा चितरपुर

बीडीओ ने मुखिया व जल सहियाओं के साथ की बैठक चितरपुर : चितरपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ नूतन कुमारी ने बुधवार को सभी पंचायत के मुखिया व जल सहियाओं के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त बनाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन
बीडीओ ने मुखिया व जल सहियाओं के साथ की बैठक
चितरपुर : चितरपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ नूतन कुमारी ने बुधवार को सभी पंचायत के मुखिया व जल सहियाओं के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त बनाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए ग्रामीण भी जन प्रतिनिधियों का सहयोग करें.
बीडीओ ने कहा दिसबंर माह तक चितरपुर प्रखंड क्षेत्र को खुले में शौच मुक्तबनाना है. इसके अलावे उन्होंने पंचायतों में चल रहे विकास योजनाओं को भी समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर रंजीत साव, एकबाल हुसैन, प्रमोद, पवन पांडेय, सोना सिंह, राजेश, पूनम वर्मा, मुखिया राजकुमारी देवी, डोमन महतो, मनी देवी, रीना देवी, निर्मला देवी, उमेश राम नायक, सना उल्लाह, बख्तियार खान, रोमा पोद्दार, रुमा देवी, यशोदा कुमारी, संदीप, बसंत सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola