किसानों के बीच लाह के बीज का वितरण
Updated at : 17 Nov 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़. भारत सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्रालय की संस्था ट्राइफेड रांची के तत्वावधान में अग्रगति संस्था के सहयोग से गोला प्रखंड के विभिन्न गांवों में लाह के बीज का वितरण किया गया. गोला प्रखंड के चोकड़ बेड़ा, बरलंगा व बारुडीह ग्राम में लाह की खेती करने वाले लगभग चार सौ किसानों के बीच पांच किलोग्राम […]
विज्ञापन
रामगढ़. भारत सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्रालय की संस्था ट्राइफेड रांची के तत्वावधान में अग्रगति संस्था के सहयोग से गोला प्रखंड के विभिन्न गांवों में लाह के बीज का वितरण किया गया. गोला प्रखंड के चोकड़ बेड़ा, बरलंगा व बारुडीह ग्राम में लाह की खेती करने वाले लगभग चार सौ किसानों के बीच पांच किलोग्राम लाह का बीज प्रति किसान को दिया गया. इससे पूर्व ट्राइफेड रांची ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से लाह की खेती करने का प्रशिक्षण दे चुका है.
मौके पर ट्राइफेड के लेखा पदाधिकारी दिलावर टोप्पो ने कहा कि लाह की खेती कर किसान अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं. अग्रगति के परियोजना प्रभारी किरण शंकर दत्त ने किसानों को मौके पर लाह की खेती के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम सुंदर महतो, जयदेव बेदिया, प्रकाश करमाली, राजेश सिंह ने सक्रिय योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




