सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया

Updated at : 12 Nov 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया

रामगढ़ : अवंतिका कल्चरल ओलंपियाड 2016 का आयोजन पिछले चार व पांच अगस्त को हुआ था. इसमें कलरिंग, निबंध, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया था. इसमें राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया था. इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राएं काफी संख्या में भाग लिये थे. इन सफल […]

विज्ञापन

रामगढ़ : अवंतिका कल्चरल ओलंपियाड 2016 का आयोजन पिछले चार व पांच अगस्त को हुआ था. इसमें कलरिंग, निबंध, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया था. इसमें राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया था. इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राएं काफी संख्या में भाग लिये थे.

इन सफल प्रतिभागियों को शुक्रवार को राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की प्राचार्य तापसी प्रमाणिक ने प्रार्थना सभा में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. सफल प्रतिभागियों में स्वर्ण पदक विजेता प्रियंका कुमारी, आनंद, ज्योति, साना आफरीन, जूली, सिमरन, धनमती , जाह्नवी मिश्रा, दीपिका सिन्हा, मेघा, रजत पदक विजेता सोनम रानी, सृष्टी, करिश्मा, विकास, निकिता, पूजा, रजनी, रीता, सुमित्रा, ताम्र पदक विजेता कृति, रवि, स्नेहा, आदित्य हेंब्रम, निकिता, तान्या राज, उपासना सिन्हा, प्रियांशी सोनी, रानी, सोनाक्षी शामिल हैं.

साथ ही सरोज गुप्ता पदक विजेता में अदिती राठौर, सिमरन, सांभवी सहाय, हंसराज पदक विजेता अदिती कुमारी, करण कुमार मुंडा, साजन कुमार शामिल हैं. विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के सचिव बीएन सहाय समेत अन्य ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola