राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए 49 खिलाड़ी चयनित

Updated at : 07 Sep 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए 49 खिलाड़ी चयनित

रामगढ़ : केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट के 49 खिलाड़ियों का दल देश विभिन्न शहरों में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेंगे. केंद्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिता कोलकाता, भुवनेश्वर , दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद व पुणे में सितम्बर व अक्तूबर माह में आयोजित की जायेगी. केंद्रीय विद्यायल रामगढ़ कैंट […]

विज्ञापन
रामगढ़ : केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट के 49 खिलाड़ियों का दल देश विभिन्न शहरों में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेंगे. केंद्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिता कोलकाता, भुवनेश्वर , दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद व पुणे में सितम्बर व अक्तूबर माह में आयोजित की जायेगी.
केंद्रीय विद्यायल रामगढ़ कैंट के हाकी में 32, तीरंदाजी में 03, एथ्लेटिक्स में 02, रोप स्किपपिंग 02, वॉलीबॉल 01, योग में 07, एवं क्रिकेट में 02 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेंगे. इन 49 खिलाड़ियों में 30 लड़के एवं 19 लड़कियां हैं. केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ के खेल शिक्षक श्री विनोद कुमार मिश्रा एवं योग शिक्षक श्री रामायण राय ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola