मुख्यमंत्री जनसंवाद में इंदिरा आवास चुंबा का मामला उठा
Updated at : 13 Jul 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : मंझला चुंबा निवासी बबलु साव पिता दशरथ साव द्वारा पूर्व मुखिया व पंचायत सेवक पर इंदिरा आवास में भ्रष्टाचार का मामला मुख्यमंत्री जनसंवाद में आठ जुलाई को पहुंचा है. सरकार के संयुक्त सचिव मनोहर मरांडी ने इस संबंध में एसपी रामगढ़ को मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया […]
विज्ञापन
रामगढ़ : मंझला चुंबा निवासी बबलु साव पिता दशरथ साव द्वारा पूर्व मुखिया व पंचायत सेवक पर इंदिरा आवास में भ्रष्टाचार का मामला मुख्यमंत्री जनसंवाद में आठ जुलाई को पहुंचा है. सरकार के संयुक्त सचिव मनोहर मरांडी ने इस संबंध में एसपी रामगढ़ को मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है. इसके साथ आवेदनकर्ता का आवेदन भी संलग्न है.
आवेदन में कहा गया है कि जन सूचना अधिकार के तहत इंदिरा आवास में गड़बड़ी काे उजागर किया गया था. इसमें पूर्व मुखिया व पंचायत सेवकों के विरूद्व कानूनी कारवाई की मांग बीडीओ से की गयी थी. बीडीओ द्वारा इस मामले में मुझसे आवेदन वापस लेने का दबाव बनाया गया. हरिजन एक्ट व जेल भेजवाने की धमकी दी गयी. इसी आवेदन के आलोक में एसपी से 15 जुलाई तक कार्रवाई करने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




