डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 25 Jun 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार

व्यवसायी विनय अग्रवाल के आवास से 16 जून को दिन-दहाड़े की गयी थी डकैती रामगढ़ : सेठ मुहल्ला निवासी गल्ला व्यवसायी विनय कुमार अग्रवाल के आवास से 16 जून को दिनदहाड़े की गयी डकैती कांड के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है. पकड़ा गया आरोपी थर्मल बोकारो निवासी सचिन कुमार डोम उर्फ सूरज है. […]

विज्ञापन
व्यवसायी विनय अग्रवाल के आवास से 16 जून को दिन-दहाड़े की गयी थी डकैती
रामगढ़ : सेठ मुहल्ला निवासी गल्ला व्यवसायी विनय कुमार अग्रवाल के आवास से 16 जून को दिनदहाड़े की गयी डकैती कांड के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है. पकड़ा गया आरोपी थर्मल बोकारो निवासी सचिन कुमार डोम उर्फ सूरज है. इसे बाजारटांड़ के समीप से 23 जून को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. पूछताछ में सूरज ने डकैती मामले में संलिप्तता स्वीकार की है.
उक्त बातें एसपी रामगढ़ डॉ एम तमिलवाणन ने 24 जून को रामगढ़ थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि सूरज 2012 तक रामगढ़ में व्यवसायी के आवास के समीप रह चुका है. उसके पिता कैंट में काम कर चुके हैं. सूरज को व्यवसायी के घर के संबंध में जानकारी थी. उसने कांड की तैयारी को लेकर कई बार रेकी कर प्लान तैयार किया. उन्होंने बताया कि पूछताछ में सूरज ने बताया कि उसके साथ 6-7 लोग थे. कांड के बाद लूटी गयी राशि में 1 लाख 50 हजार हिस्सा मिला था. इसमें से नौ हजार रुपये उसके रांची स्थित बुटी मोड़ के किराये के मकान से बरामद किया गया है.
घटना के बाद रामगढ़-बोकारो के एक होटल में किया गया था राशि का बंटवारा : शहर में घटना करने के बाद सभी अपराधी रामगढ़-बोकारो सीमा पर स्थित एक होटल में शाम को एकत्रित होकर राशि का बंटवारा किया. इसमें सभी 6-7 ने अपनी हिस्सेदारी ली थी. होटल संचालक को इन लोगों द्वारा धमकी भी दिया गया था कि इस मामले की सूचना किसी को नहीं देना. होटल संचालक से भी इस मामले में पूछताछ की गयी है.
एसपी ने कहा कि सूरज बोकारो थर्मल का रहनेवाला है. बोकारो में वह कई कांड का आरोपी है. इसलिए वह रांची में रहता है. उसने रांची के बुटी मोड़ के नजदीक दो मकान अलग-अलग किराये पर ले रखा है. जबकि तीसरा मकान कोकर रांची में है. तीनों ही स्थानों पर अलग-अलग नाम से रहता था. पुलिस की दबिश से एक मकान से दूसरे मकान में चला जाता था.
रामगढ़ व बरही का अपराधी भी है शामिल
एसपी ने बताया कि सूरज के अलावे इस कांड में रामगढ़ के कई स्थानीय व बरही के अपराधी भी शामिल हैं. इन सभी के धड़-पकड़ का प्रयास जारी है. पुलिस ने व्यवसायी विनय अग्रवाल के पूर्व के चालक इमरान से भी पूछताछ करेगी. कांड के समय उसका लोकेशन रामगढ़ में मिला है. पूछताछ के लिए बुलाने पर भी वह थाना नहीं आया है. वह भी संदेह के दायरे में है. सूरज पर गोमिया कांड संख्या 01/95 व थर्मल बोकारो थाना के कांड संख्या 72/2002 दर्ज है.
आरोपी से चाभी का गुच्छा व उस्तुरा बरामद
पुलिस ने सूरज के पास से नकद 220 रुपये, काला रंग का पीठू बैग, एक उस्तुरा, एक छुरा, अलमीरा का चाभी, मोटरसाईकिल का मास्टर चाभी के अलावे चाभी का गुच्छा बरामद किया है. साथ ही इसकी निशानदेही पर रांची स्थित इसके किराया के मकान से नौ हजार रुपया नकद भी बरामद किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola