एजामांड़ गांव में तीन वर्ष बाद आयी बिजली

Updated at : 24 Jun 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
एजामांड़ गांव में तीन वर्ष बाद आयी बिजली

विधायक ने किया ट्रांसफारमर का उदघाटन तीन पीसीसी सड़कों का भी किया शिलान्यास मनिका : विधायक हरिकृष्ण सिंह ने गुरुवार को मनिका पंचायत के एजामांड़ गांव में 25 केवीए ट्रांसफारमर का उदघाटन किया. गांव में पिछले तीन वर्ष से ट्रांसफारमर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी. तीन साल बाद गांव […]

विज्ञापन
विधायक ने किया ट्रांसफारमर का उदघाटन
तीन पीसीसी सड़कों का भी किया शिलान्यास
मनिका : विधायक हरिकृष्ण सिंह ने गुरुवार को मनिका पंचायत के एजामांड़ गांव में 25 केवीए ट्रांसफारमर का उदघाटन किया. गांव में पिछले तीन वर्ष से ट्रांसफारमर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी. तीन साल बाद गांव के करीब 55 घरों में बिजली आने से लोगों में उत्साह है. ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफारमर बदलने की मांग उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों से की. लेकिन ट्रांसफारमर लगने में तीन साल लग गये.
इससे पहले विधायक ने रामचंद्र पासवान के घर से कलटु मांझी के घर तक , बांड़ी मसजिद के पास और बंदुआ गांव में जिला परिषद लातेहार की ओर से बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. मौके पर जिप सदस्य महेश सिंह, पूर्व जिप सदस्य रघुपाल सिंह, भरत प्रसाद, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ राय, अजीत कुमार, रमेश पासवान, राजू कुमार, बबन पासवान, अजय गुप्ता, छठू भुईयां, दिलीप सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola