रामगढ़ में व्यवसायी के घर दिनदहाड़े 20 लाख का डाका

Updated at : 17 Jun 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ में व्यवसायी के घर दिनदहाड़े 20 लाख का डाका

रामगढ़ : रामगढ़ के अग्रसेन पथ निवासी व्यवसायी महावीर अग्रवाल के घर में दिनदहाड़े लगभग 20 लाख की डकैती हुई. गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे के घर में घुसे सात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया़ जानकारी के अनुसार, अपने एक पुत्र संजय अग्रवाल के साथ व्यवसायी महावीर अग्रवाल बेंगलुरु गये हुए है़ं गुरुवार […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ के अग्रसेन पथ निवासी व्यवसायी महावीर अग्रवाल के घर में दिनदहाड़े लगभग 20 लाख की डकैती हुई. गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे के घर में घुसे सात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया़ जानकारी के अनुसार, अपने एक पुत्र संजय अग्रवाल के साथ व्यवसायी महावीर अग्रवाल बेंगलुरु गये हुए है़ं गुरुवार को उनके दूसरे पुत्र विनय अग्रवाल अपने प्रतिष्ठान जाने के लिए घर से निकल गये थे. मौका देख अपराधी घर में जबरन घुस आये व आलमीरा की चाबी मांगने लगे. अपराधियों ने तीसरे पुत्र वंशज अग्रवाल को कट्टे के बल पर कब्जे में ले लिया.
इसके बाद महिलाओं ने आलमीरा की चाबी दे दी. अपराधियों ने आलमीरा में रखे लगभग 11 लाख रुपये नकद और लगभग आठ-नौ लाख रुपये के गहने (जिसमें हीरे की एक अंगूठी भी है) लेकर फरार हो गए़ डकैती के दौरान अपराधियों ने घर के लोगों के साथ मारपीट भी की. अपराधियों के जाने के बाद घर के सदस्यों के शोर मचाया, तब आसपास के लोग जुटे और पुलिस को घटना की सूचना दी़ इसके बाद एसपी डाॅ एम तमिल वाणन, रामगढ़ थाना पुलिस व अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे़ पुलिस के अधिकारियों ने घर के लोगों से पूछताछ की व जांच में जुट गये.
सभी लुटेरे 25 से 30 वर्ष के थे : घटना के वक्त घर पर तीन महिलाएं, दो नौकरानी और व्यवसायी के तीसरे पुत्र वंशज अग्रवाल मौजूद थे. व्यवसायी की पत्नी शकुंतला अग्रवाल ने बताया कि घर में सात युवक घुसे थे.
इसमें से एक ने मुंह पर गमछा बांध रखा था. बाकी अपराधियों का मुंह खुला था. सभी लुटेरे 25 से 30 वर्ष के थे. उन्होंने कहा कि लूट के दौरान अपराधी कह रहे थे कि जल्दी करो, हमें बोलेरो लेकर निकलना है. अपराधियों ने जाते समय कहा : घर में बम लगा दिया है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर महावीर अग्रवाल के आवास पर पहुंचे एसपी डाॅ एम तमिल वाणन ने कहा : लूट की सूचना मिलने पर हजारीबाग से डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया. इसमें शामिल खोजी कुत्ता डाभा ने काफी देर तक घटनास्थल का मुआयना किया. हालांकि पुलिस को डॉग स्क्वॉयड से विशेष सहयोग नहीं मिला.
कोट
सड़क मार्ग को सील कर दिया गया है. घटनास्थल पर अपराधियों का गमछा और मोबाइल छूटा है. इससे जांच में मदद मिलेगी. अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा.
डाॅ एम तमिल वाणन, एसपी, रामगढ़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola