आजसू का धरना-प्रदर्शन जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी

Updated at : 14 Jun 2016 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
आजसू का धरना-प्रदर्शन जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी

कुजू : करमा लोकल सेल में गत 10 जून को हुई मारपीट व पत्थरबाजी को लेकर आजसू कार्यकर्ता महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर तंबू लगा कर धरना-प्रदर्शन पर बैठे हैं. कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा. इसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय साहू व सचिव मनोज महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए. […]

विज्ञापन
कुजू : करमा लोकल सेल में गत 10 जून को हुई मारपीट व पत्थरबाजी को लेकर आजसू कार्यकर्ता महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर तंबू लगा कर धरना-प्रदर्शन पर बैठे हैं. कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा. इसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय साहू व सचिव मनोज महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि करमा लोकल सेल में सेल संचालन समिति दंगल मजूदरों के नाम पर हमेशा लूटने का काम किया है.
संचालन समिति अपने रवैये में सुधार लाये नहीं तो पार्टी की ओर से उग्र आंदोलन किया जायेगा. सचिव मनोज महतो ने कहा कि लोकल सेल में पेलोडर से कोयला लदाई कर सेल संचालन समिति मजदूरों की रोजी-रोटी छिनने का काम कर रही है जिसे कभी बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
वहीं कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मामले में प्रबंधन भी मौन है. इस मामले में प्रबंधन द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है. उल्लेखनीय हो कि लोकल सेल में पेलोडर से कोयला लदाई के मामले में आजसू कार्यकर्ता व सेल संचालन समिति के बीच जम कर मारपीट व पत्थरबाजी हुई थी.
धरना में तिवारी महतो, नरेश महतो, मदन महतो, लालचंद महतो, भजनलाल महतो, पवन यादव, अशोक यादव, तापेश्वर महतो, प्रसादी यादव, अमरनाथ यादव, जानकी यादव, वकील महतो, चितू महतो, छेदी महतो, विनोद करमाली, कैलाश महतो, रामजी सिंह, अखिलेश सिंह, निर्मल यादव, भोला यादव, राजा खान, पारो देवी, हुल्लासी देवी, जासो देवी सहित काफी संख्या में नेता- कार्यकर्ता शामिल थे.
कुजू ओपी में दिया आवेदन
पार्टी कार्यकर्ता विनोद करमाली पैकी निवासी ने कुजू में आवेदन दिया है. इसमें कहा है कि अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के दौरान रविवार रात 11:45 बजे राजकुमार महतो, रामेश्वर महतो, सहदेव महतो, मोहरलाल महतो, लालधारी महतो, गिरधारी महतो, बोधराम महतो, निर्मल महतो, संजय महतो धरना स्थल आकर हवाई फायरिंग किये.
वे लोग टेंट को जलाने की धमकी देते हुए तीन पानी का जार, एक साउंड बॉक्स, गले से सोने की चेन लूट कर ले गये. राजकुमार महतो ने विधायक का आदमी होने का हवाला दिया. साथ ही खागेश्वर महतो ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि मजदूरी करने के लिए पैदा लिये हो. मजदूरी करो नहीं तो जान से मार देंगे. उन्होंने कुजू पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है.
भूख हड़ताल करेंगे : जिप सदस्य सह आजसू मांडू प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो ने करमा लोकल सेल में विस्थापितों एवं प्रभावितों को सेल में भागीदारी दिलाने एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने को लेकर अंचलाधिकारी मांडू को आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि प्रबंधन 14 जून तक सम्मानजनक वार्ता नहीं की तो 15 जून से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola