काम बंद करवाया गोलियां चलायी
Updated at : 14 Jun 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

पतरातू : पतरातू के पालू गांव स्थित बड़का तालाब के पास अज्ञात युवकों ने गोलियां चलायीं. तालाब में गहरीकरण व जल छाजन का कार्य चल रहा था. इसी दौरान दिन के लगभग 2.30 बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक वहां पहुंचे व गहरीकरण के कार्य में लगी जेसीबी व पोकलेन के चालक को धमकाते […]
विज्ञापन
पतरातू : पतरातू के पालू गांव स्थित बड़का तालाब के पास अज्ञात युवकों ने गोलियां चलायीं. तालाब में गहरीकरण व जल छाजन का कार्य चल रहा था. इसी दौरान दिन के लगभग 2.30 बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक वहां पहुंचे व गहरीकरण के कार्य में लगी जेसीबी व पोकलेन के चालक को धमकाते हुए उन्हें वाहन से उतार दिया.
युवकों ने जेसीबी मशीन पर रिवाल्वर से चार गोलियां चलायी, जिससे जेसीबी के शीशे टूट गये. इसके बाद सभी युवक वहां से भाग निकले. घटना के बाद जेसीबी व पोकलेन चालक समेत कार्य में लगे मजदूर वहां से भाग कर पास के गांव में चले गये. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी.
सूचना के बाद एसएसआइ लेकनाथ सिंह सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. गोली का चार खोखा बरामद किया गया. इस संबंध में इंस्पेक्टर दिनेश पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस अधिकारी मामले की जांच में लगे हैं. ज्ञात हो कि तालाब का गहरीकरण 16 लाख की लागत से किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




