यातायात व्यवस्था बाधित न हो

Updated at : 10 Jun 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था बाधित न हो

नाकेबंदी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, दिये िनर्देश रामगढ़ : आर्थिक नाकेबंदी को लेकर गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिला भर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा सीआइएसएफ, आरपीएफ, ट्रक ऑनर एसोसिएन व रामगढ़ चेंबर के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डीडीसी सुनील कुमार ने की. एसपी डॉ एम तमिल […]

विज्ञापन
नाकेबंदी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, दिये िनर्देश
रामगढ़ : आर्थिक नाकेबंदी को लेकर गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिला भर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा सीआइएसएफ, आरपीएफ, ट्रक ऑनर एसोसिएन व रामगढ़ चेंबर के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डीडीसी सुनील कुमार ने की.
एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बैठक का संचालन किया. बैठक में 11 व 12 जून को होने वाली आर्थिक नाकेबंदी में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही कई दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये गये. बैठक के बाद डीडीसी व एसपी ने बताया कि हमारी प्राथमिकता होगी कि किसी भी कीमत पर यातायात बाधित नहीं हो. शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए बंद आहूत करने वाले राजनीतिक दल के अलावा समर्थन करने वाले दलों के नेताओं पर धारा 107 की कार्रवाई कल तक प्रारंभ की जायेगी. साथ ही इस बार की बंदी में जो भी राजनीतिक दल के नेता गिरफ्तार होंगे. उन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जायेगा. एसडीओ किरण कुमारी पासी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर जिले भर में धारा 144 भी लगाया जा सकता है.
व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आठ स्थान चिह्नित
आर्थिक नाकेबंदी के दौरान यातायात व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी ना हो. इसे लेकर जिला प्रशासन जिले भर के आठ स्थानों को चिह्नित किया गया है. इन स्थानों में सुभाष चौक, टायर मोड़, कुजू नया मोड़, मतकम्मा चौक पतरातू, रजरप्पा मोड़, डीवीसी चौक व बरियातू चौक गोला व बलकुदरा मोड़ शामिल हैं. इन स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola