ठनका गिरने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, एक घायल, दो मवेशी भी मरे

Updated at : 09 Jun 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
ठनका गिरने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, एक घायल, दो मवेशी भी मरे

गिद्दी़ : ठनका गिरने से चूल्हाबेड़ा में एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गयी, जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज रामगढ़ में चल रहा है. रिकवा गांव में भी ठनका गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार चूल्हाबेड़ा के इरशार अंसारी व गुफरान जानवर लाने […]

विज्ञापन
गिद्दी़ : ठनका गिरने से चूल्हाबेड़ा में एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गयी, जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज रामगढ़ में चल रहा है. रिकवा गांव में भी ठनका गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार चूल्हाबेड़ा के इरशार अंसारी व गुफरान जानवर लाने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान ठनका गिरा. इससे इरशार अंसारी की मौत हो गयी, जबकि घायल गुफरान का इलाज रामगढ़ में चल रहा है.
कवा गांव में ठनका गिरने से वासुदेव महतो के दो मवेशियों की मौत हो गयी है. वासुदेव महतो बेहद गरीब किसान हैं. इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है. झाविमो नेता शंकर बेदिया सहित कई ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित, किसान तथा घायल लड़के को सरकारी योजना से मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola