10वां वेतन समझौता लागू कराने की मांग
Updated at : 08 Jun 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया गिद्दी (हजारीबाग) : 10वां वेतन समझौता अविलंब लागू करने की मांग को लेकर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को क्षेत्रीय लेखा कार्यालय में प्रदर्शन किया. नारेबाजी के बाद लोगों ने अपनी बातें रखी. सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के नेता सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि 10वां वेतन समझौता अभी […]
विज्ञापन
कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया
गिद्दी (हजारीबाग) : 10वां वेतन समझौता अविलंब लागू करने की मांग को लेकर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को क्षेत्रीय लेखा कार्यालय में प्रदर्शन किया. नारेबाजी के बाद लोगों ने अपनी बातें रखी. सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के नेता सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि 10वां वेतन समझौता अभी तक लागू नहीं किया गया है.
प्रबंधन से अविंलब इसे लागू करने की मांग की. उन्होंने पेंशन फंड के सलैब को 25 प्रतिशत से बढ़ा कर 40 प्रतिशत करने तथा पेंशन फंड में 10 रुपये प्रति टन कोयले की बिक्री पर जमा करने की मांग की. उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि हमारी मांगों पर अविंलब विचार नहीं किया गया, तो इसके विरोध में कोलियरी कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा. इसकी जिम्मेवारी प्रबंधन की होगी. सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के कई अन्य नेताओं ने भी अपनी-अपनी बातें रखी.
प्रदर्शन के दौरान मदन कुमार, अमित सिंह, युगल महतो, विकास सोरेन, प्रदीप हांसदा, सपन बनर्जी, कमलेश्वर मिश्रा, अमित मुखर्जी, आशा देवी, बंधनी देवी, प्रभा कुमारी, सुशीला मिंज, सत्या देवी, शैलेंद्र वर्मा, विनय सिंह, संतोष सिंह व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




