नौ के धरने में शामिल नहीं होंगे ग्रामीण
Updated at : 08 Jun 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

भुरकुंडा : बलकुदरा में ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को पूर्व मुखिया विजय मुंडा की अध्यक्षता में हुई. संचालन देवनाथ यादव ने किया. बैठक में बताया गया कि बलकुदरा रोड सेल चालू करने को लेकर संयुक्त मोरचा द्वारा नौ जून को बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गयी है. निर्णय हुआ कि बलकुदरा […]
विज्ञापन
भुरकुंडा : बलकुदरा में ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को पूर्व मुखिया विजय मुंडा की अध्यक्षता में हुई. संचालन देवनाथ यादव ने किया. बैठक में बताया गया कि बलकुदरा रोड सेल चालू करने को लेकर संयुक्त मोरचा द्वारा नौ जून को बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गयी है. निर्णय हुआ कि बलकुदरा क्षेत्र के ग्रामीण इस आंदोलन में शामिल नहीं होंगे. कहा कि भुरकुंडा लोकल सेल में बलकुदरा के ग्रामीणों को भागीदारी नहीं मिली है. इसलिए हमलोगों ने इस आंदोलन से दूर रहने का निर्णय लिया है.
बताया गया कि रोड सेल चालू कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल सीसीएल सीएमडी से मिलेगा. बैठक में विजय साहू, अमर यादव, कुलदीप यादव, संजय यादव, कमलेश सिंह, सूरज, बासुदेव, नारायण, नरेश, राजू, जुगेश, पूरन, रंजीत, रघुवीर, लालू, कृष्णा, दुर्गा, जितेंद्र, सन्नी, सुदामा, विनोद व अन्य उपस्थित थे.
आंदोलन की तैयारी पर विमर्श : कोयलांचल संघर्ष संयुक्त मोरचा ने बलकुदरा रोड सेल को चालू कराने के लिए घोषित नौ जून के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा की. निर्णय हुआ कि मोरचा से जुड़े लोगों के नेतृत्व में सभी लोग काफी संख्या में बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे.
बैठक की अध्यक्षता संजय वर्मा ने की. संचालन उदय मालाकार ने किया. बैठक में राजकिशोर सिंह, अमृत सागर, जगतार सिंह, रवि वर्मा, शंकर बेदिया, संजीत राम, रोबिन मुखर्जी, मुकेश पांडेय व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




