कुरमी महासभा करेगा छात्रों को सम्मानित

Updated at : 08 Jun 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
कुरमी महासभा करेगा छात्रों को सम्मानित

पतरातू़ : झारखंड कुरमी महासभा रामगढ़ जिला इकाई द्वारा रामगढ़ के गुरुनानक पब्लिक स्कूल में झारखंड बोर्ड व सीबीएसइ के इंटर व 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा. इसके तहत परीक्षा में 80 प्रतिशत व इससे ज्यादा अंक लानेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा बैंकिंग, आइआइटी, बीआइटी, जेपीएससी, […]

विज्ञापन
पतरातू़ : झारखंड कुरमी महासभा रामगढ़ जिला इकाई द्वारा रामगढ़ के गुरुनानक पब्लिक स्कूल में झारखंड बोर्ड व सीबीएसइ के इंटर व 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा. इसके तहत परीक्षा में 80 प्रतिशत व इससे ज्यादा अंक लानेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा बैंकिंग, आइआइटी, बीआइटी, जेपीएससी, मेडिकल की परीक्षा में सफलता पानेवालों को सम्मानित किया जायेगा.
इसे लेकर कटिया पंचायत सचिवालय में बैठक हुई. बैठक में जानकारी दी गयी कि उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने अंक पत्र की छायाप्रति व एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अपने संबंधित प्रखंडों में निर्धारित व्यक्तिय के पास 15 जून तक जमा करा दें. इसमें गोला प्रखंड में भगीरथ महतो, निहार रंजन, उपेंद्र शंखवार, रामगढ़ में डॉ सुनील कश्यप, सोमनाथ महतो, दुलमी में गंगाधर महतो, परमेश्वर पटेल, चितरपुर में भीम महतो, जीवन महतो, पतरातू में किशोर कुमार महतो, भुवनेश्वर महतो, मांडू में चुकेंद्र महतो, अजय चित्रा के पास दस्तावेज जमा कराना है.
बैठक की अध्यक्षता भुवनेश्वर महतो व संचालन किशोर कुमार महतो ने की. मौके पर डॉ सुनील कुमार कश्यप, भागीरथ महथा, सुरेन महतो, जगरनाथ महतो, नरेश महतो, बालकिशुन महतो, गोविंद महतो, राजकिशोर महतो उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola