नंगे पांव अंगारे पर चले शिवभक्त

Updated at : 06 Jun 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
नंगे पांव अंगारे पर चले शिवभक्त

रामगढ़ : श्रीश्री शिव पूजा (मंडा पूजा) कमेटी कोठार के तत्वावधान में रविवार को धूमधाम के साथ शिव उपासना का महान पर्व मंडा का समापन हुआ. इस दौरान 151 शिवभक्तों ने लोटन सेवा कर शिव भक्ति की परीक्षा दी. मंडा पर्व का विधिवत उदघाटन मुखिया दिनेश मुंडा, जीतू महतो, परमेश्वर बनर्जी, मनीराम मुंडा, मुंशी महतो […]

विज्ञापन
रामगढ़ : श्रीश्री शिव पूजा (मंडा पूजा) कमेटी कोठार के तत्वावधान में रविवार को धूमधाम के साथ शिव उपासना का महान पर्व मंडा का समापन हुआ. इस दौरान 151 शिवभक्तों ने लोटन सेवा कर शिव भक्ति की परीक्षा दी. मंडा पर्व का विधिवत उदघाटन मुखिया दिनेश मुंडा, जीतू महतो, परमेश्वर बनर्जी, मनीराम मुंडा, मुंशी महतो ने संयुक्त रूप से किया.
सुबह भक्तों ने तालाब में स्नान किया. सभी जल लेकर शिवालय में शिव को जल अर्पण किया. इस दौरान हर-हर महादेव से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था. इसके बाद शिव भक्तों ने नंगे पांव आग पर चल कर भक्ति की परीक्षा दी. देर रात दो छऊ टीमों के बीच आकर्षक मुकाबला हुआ. इसमें दोनों टीमों ने पौराणिक कथा पर आधारित छऊ नृत्य की प्रस्तुति की. इसमें प्रथम पुरस्कार रूपेन मांझी व द्वितीय पुरस्कार शिशुपाल महतो ग्रुप को दिया गया.
मंडा पर्व के आयोजन में अमृतलाल महतो, धनु महतो, बीनू महतो, अध्यक्ष दशरथ चौधरी, सचिव सुरेंद्र रविदास, कोषाध्यक्ष मुरलीधर कोठारी, संयोजक गुलाब चौधरी, मिथिलेश विश्वकर्मा, सुधांशु रंजन, संरक्षक प्रेम कुमार, कामेश्वर महतो, कौलेश्वर महतो, प्रेम किशोर महतो, शंकर महतो, मनोज मुंडा, राजेंद्र जायसवाल, महादेव जायसवाल, बेलू ठाकुर, जोगन पहान, चेतलाल महतो, महावीर महतो, किस्टो मतो, सुरेश महतो, उमेश कुमार, महेश निगम, मुकेश, शिवरतन ने सराहनीय योगदान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola