दृढ़ीकरण समारोह में 208 बच्चे हुए शामिल

Updated at : 06 Jun 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
दृढ़ीकरण समारोह में 208 बच्चे हुए शामिल

भदानीनगर : कैथोलिक आश्रम स्कूल के सभागार में रविवार को 29 मई से चल रहे प्रथम परम प्रसाद व दृढ़ीकरण संस्कार समारोह संपन्न हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि धर्माध्यक्ष आनंद जो-जो डी-डी उपस्थित थे. उन्होंने मिस्सा पूजा संपन्न कराया. इसमें फादर विक्टर, फादर राजेंद्र, फादर राजेश, फादर सुमन ने सहयोग प्रदान किया. सौ बच्चे प्रथम […]

विज्ञापन
भदानीनगर : कैथोलिक आश्रम स्कूल के सभागार में रविवार को 29 मई से चल रहे प्रथम परम प्रसाद व दृढ़ीकरण संस्कार समारोह संपन्न हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि धर्माध्यक्ष आनंद जो-जो डी-डी उपस्थित थे.
उन्होंने मिस्सा पूजा संपन्न कराया. इसमें फादर विक्टर, फादर राजेंद्र, फादर राजेश, फादर सुमन ने सहयोग प्रदान किया. सौ बच्चे प्रथम परम प्रसाद व 108 बच्चे दृढ़ीकरण के लिए समारोह में शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने कहा कि परमेश्वर सत्य है, प्रेमी है. उन्होंने पूरे मानव जाति के लिए प्रेम-शांति का संदेश दिया. मुख्य अतिथि ने अपनी आत्मा के दृढ़ीकरण के लिए बच्चों से आह्वान किया. धन्यवाद ज्ञापन पात्रिक मिंज ने किया.
मौके पर बेहतर सेवा देने वालों को उपहार भेंट किया गया. इस दौरान न जाओ दूर मन से मेरे हे प्रभु, मैं सदा तुम्हारे साथ हूं…, कभी न तुम डरना, हे मनवा येशु तोके बोलाथे…, सागर सा तेरा प्यार प्रभु आदि भक्ति गीतों से सभागार गूंजता रहा. समारोह को सफल बनाने में पात्रिक मिंज, सिस्टर अनुपम, अनिल एक्का, प्रिसिला एक्का, सिस्टर मैकल, ब्रिजिनया टोप्पो, रासेल तिग्गा, प्रचारक सुशील कुजूर, इग्नासियुस किंडो, फादर बसंत, फादर प्रिमियुस, फादर जेवियर, मोरिया गोरेती तिर्की सहित अमन, आशीष, उज्जवल, प्रमोद, जोसेफ, अनीश व अन्य का योगदान रहा. परम प्रसाद वितरण के बाद समारोह का समापन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola